फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सूरत कांड के बाद हरकत में आया नप, 12 कोचिंग सेंटरों को भेजा नोटिस

सूरत कांड के बाद हरकत में आया नप, 12 कोचिंग सेंटरों को भेजा नोटिस

Tue, 28 May 2019 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
सूरत कांड के बाद हरकत में आया नप, 12 कोचिंग सेंटरों को भेजा नोटिस
नारनौल। गुजरात के सूरत जिले के कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड की घटना से सभी स्तब्ध हैं। इस घटना के बाद नारनौल में भी कोचिंग सेंटरों के अग्नि सुरक्षा मानकों पर सवाल उठा रहे हैं। दूसरी ओर सूरत कांड के नगर परिषद की फायर विंग ने शहर में प्रमुख 12 कोचिंग सेटरों को नोटिस दिया है। बुधवार को महेंद्रगढ़ ब्लॉक के सेंटरों को नोटिस जारी होगा। इसके बाद अटेली, निजामपुर और नांगल चौधरी एरिया में चल रहे कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी होगा।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ जिला एजुकेशन हब होने के कारण गली-गली में कोचिंग सेंटर और निजी स्कूल खुले हुए हैं। कोचिंग सेंटरों के अलावा मैरिज प्लेस और निजी स्कूलों में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं है। नारनौल फायर केंद्र के अनुुसार निजी स्कूल मान्यता लेते समय फायर सेफ्टी नार्म्स को पूरा करते हैं। इसके बाद फायर सिस्टम को लेकर गंभीर नहीं रहते हैं। शहर में गली मोहल्ले से लेकर बड़ी इमारतों तक में संचालित कोचिंग सेंटरों में अग्नि सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं। शहर में एक अनुमान के मुताबिक छोटे बड़े करीब 40 कोचिंग सेंटर हैं। कुछ कोचिंग सेंटर को छोड़कर अधिकांश में फायर एक्सटिंग्युशर तक नहीं हैं। सभी संस्थान मनमर्जी से चल रहे हैं। सेंटर बच्चों की सुरक्षा को ताक पर रखकर धड़ल्ले से कोचिंग चला रहे है। इसके साथ ही दमकल केंद्र की ओर से मैरिज प्लेस संचालकों को भी नोटिस जारी होगी। जिले में सिर्फ एक मैरिज प्लेस के पास फायर एनओसी है।
विज्ञापन


सात दिन में देना होगा जवाब
दमकल केंद्र की टीम ने शहर के प्रमुख कोचिंग सेंटरों का हाल में निरीक्षण किया था। इस दौरान टीम ने पाया कि कोचिंग सेंटरों पर फायर सुरक्षा संबंधी व्यवस्था सही नहीं है। नप के फायर सेंटर ने कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी कर नेशनल बिल्डिंग कोड के अनुसार सात दिनों के अंदर जवाब देने को कहा है। जिससे कोचिंग सेटरों को एनओसी जारी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 साल पुरानी गाड़ियों से चल रहा है काम
नारनौल दमकल केंद्र पर तीन फायर की गाड़ियां है। इन्हीं गाड़ियों से अटेली, निजामपुर और नांगल चौधरी क्षेत्र तक की आग की घटनाओं पर काबू करने की जिम्मेदारी है। दूसरी ओर दमकल केंद्र के पास 35 फीट की सीढ़ी है। ऐसे में तीसरी और चौथी मंजिल आग लगने पर फायर विभाग को परेशानी उठानी पड़ती है। दमकल केंद्र को शहर की जरूरत के अनुसार और अच्छे संसाधनों की जरूरत है।

जिले में अधिकांश कोचिंग सेंटरों के पास फायर संबंधी एनओसी नहीं है। नारनौल शहर में करीब 12 कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी की गई है। महेंद्रगढ़,अटेली और निजामपुर क्षेत्र के सेंटरों को भी जल्द नोटिस जारी की जाएगी। कोचिंग सेंटरों के अलावा अन्य संस्थान भी फायर संबंधी एनओसी लें।
सुरेश कुमार, जिला दमकल अधिकारी, नारनौल


बैंक में आग लगने से फर्नीचर व कंप्यूटर जले, नहीं थी फायर एनओसी
नारनौल। महावीर चौक स्थित यूको बैंक में सोमवार की रात करीब सवा 10 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से बैंक का फर्नीचर, कंप्यूटर समेत अन्य सामान जल कर खाक हो गया। मौके पर पहुंची फायर विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इससे कैश व जरुरी फाइलें बच गई।

जिला फायर अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि सोमवार की रात 10:35 बजे सूचना मिली थी कि यूको बैंक में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि मौके पर दो गाड़ियों को भेजा गया। करीब एक घंटे में आग को काबू कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। इससे बैंक का फर्नीचर और कंप्यूटर, यूपीएस समेत अन्य सामान जल गया। उन्होंने बताया कि समय रहते गाड़ियां मौके पर पहुंची गई और आग पर काबू पा लिया। जिससे आसपास के भवनों के साथ ही बैंक के स्ट्रांग रुम और फाइलों तक आग नहीं पहुंच सकी।

एनओसी नहीं थी-
जिला फायर अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि जांच में पता चला है कि बैंक के पास फायर एनसीओ नहीं थी। उन्होंने बताया कि बैंक को नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed