फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जिले में 75 सेंटरों पर 21959 अभ्यर्थी देंगे नायब तहसीलदार की परीक्षा

जिले में 75 सेंटरों पर 21959 अभ्यर्थी देंगे नायब तहसीलदार की परीक्षा

Sat, 25 May 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
जिले में 75 सेंटरों पर 21959 अभ्यर्थी देंगे नायब तहसीलदार की परीक्षा

विज्ञापन
नारनौल। जिले में 26 मई को नायब तहसीलदार पद की परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसे लेकर स्थानीय सभागार में शनिवार को जिला परिषद के सीईओ महावीर प्रसाद व एसडीएम कनीना ने सेंटर सुपरवाइजर व इन वीजिलेटर की बैठक ली। साथ ही सभी को आईडी कार्ड व अन्य जरूरी कागजात उपलब्ध कराए गए।
इस मौके पर सीईओ प्रसाद ने कहा कि हर बार की तरह जिले में पारदर्शी व निष्पक्ष परीक्षा के लिए सभी पर जिम्मेदारी है। इसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएं। परीक्षा की गोपनीयता पूरी तरह बनाए रखें। हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा दी गई हिदायतों के अनुसार कार्य करें। किसी भी मामले में संशय नहीं रहना चाहिए। पेपर की सील खोलने से लेकर पेपर खत्म होने के बाद दोबारा सीलिंग आदि के बारे में अच्छी तरह से समझ लें। जिला प्रशासन के लिए कोई भी परीक्षा उसकी साख का सवाल होती है। इसलिए आप सभी गंभीरता के साथ कार्य करें। परीक्षा केंद्र पर सभी स्टाफ सुबह 7.30 से लेकर आठ बजे तक प्रवेश करेगा। ठीक नौ बजे परीक्षार्थियों के लिए मुख्य द्वार से इंट्री होगी। परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा ली जा रही परीक्षा में महेंद्रगढ़ में 13104 व नारनौल में 8855 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए नायब तहसीलदार की परीक्षा महेंद्रगढ़ में 44 व नारनौल में 31 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

कड़े होंगे सुरक्षा इंतजाम
जिले में प्रत्येक सेंटर पर वीडियोग्राफी, सीसीटीवी व जैमर आदि की व्यवस्था होगी। हर स्थान पर बॉयोमिट्रिक मशीन से हाजिरी लेगी। सभी अभ्यर्थियों की तलाशी ली जाएगी। किसी तरह का सामान लेकर अंदर नहीं आने दिया जाएगा। इस बैठक में डीएसपी विनोद कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह, डीईईओ सुनील दत्त, एचपीएससी से नरेंद्र कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed