फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   शिक्षामंत्री के गांव राठीवास में धर्मबीर की एक तरफा जीत

शिक्षामंत्री के गांव राठीवास में धर्मबीर की एक तरफा जीत

Sat, 25 May 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामंत्री के गांव राठीवास में धर्मबीर की एक तरफा जीत

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के गांव राठीवास में नव निर्वाचित सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह को एक तरफा जीत मिली। वहीं इनेलो और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी का खाता तक नहीं खुला जबकि कांग्रेस दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाई। रामबिलास के गांव राठीवास में कुल 531 वोट पोल हुए थे। इनमें 522 वोट अकेले धर्मबीर के खाते में गए जबकि कांग्रेस की श्रुति चौधरी को आठ व जेजेपी की स्वाति यादव को मात्र एक वोट मिला। इतना ही नहीं उनके गोद लिए गांव नांगल सिरोही में भी सांसद ने 1556 वोटों से जीते। पूरे विधानसभा क्षेत्र से चौधरी धर्मबीर को 90029 वोट मिले। कांग्रेस की श्रुति चौधरी को 28783, जेजेपी से स्वाति यादव को 9664, इनेलो को 1646, लोसुपा को 2159 वोट मिले। धर्मबीर की सफलता के पीछे मोदी लहर के अलावा राव इंद्रजीत और शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा का अहम योगदान रहा है। दोनों समय-समय पर उनके लिए गांवों में दौरा और कार्यकर्ता सम्मेलन किए थे।
205 बूथों पर इनेलो नहीं कर पाई दहाई का आंकड़ा पार
इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी से प्रत्याशी बलवान सिंह फौजी महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 223 बूथों में से 205 बूथों पर दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। पूरे विधानसभा क्षेत्र में उन्हें 1646 वोट मिले। बलवान फौजी केवल अपने गांव के बूथों पर ही जीत दर्ज कर पाए हैं। इन दोनों बूथों पर उन्होंने भाजपा के सांसद धर्मबीर को भी हरा दिया। गांव झूक के बूथ नंबर 95 पर इनेलो को 488 वोट मिले जबकि भाजपा को मात्र 97 वोट मिले। कांग्रेस को 35 और जेजेपी को मात्र 25 वोट मिले। वहीं बूथ नंबर 96 पर इनेलो 340 वोट मिले। धर्मबीर सिंह को 148 वोट ही मिल पाए।
विज्ञापन

श्रुति चौधरी को मिली मात्र 14 बूथों पर बढ़त:
कांग्रेस प्रत्याशी सांसद श्रुति चौधरी को महेंद्रगढ़ विस क्षेत्र में मात्र 14 बूथों पर बढ़त मिली। शेष 209 बूथों पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सांसद श्रुति चौधरी ने बास सतनाली के बूथ नंबर 22, खुडाना के 29, बसई 44, डिगरोता 51, जाट 66, झगड़ौली 98, रिवासा 106, मोहल्ला महायचान 130, निंबेहड़ा 149, बचीनी 166, खैरोली 202, नांगल सिरोही 209, नांगल सिरोही 212 तथा डेरोली जाट के 216 नंबर बूथों पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दान सिंह अपने बूथ पर नहीं जीता पाए कांग्रेस प्रत्याशी को:
पूर्व सीपीएस राव दान सिंह अपने बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी श्रुति चौधरी को जीत नहीं दिला पाए। पिछले चुनावों में राव दान सिंह और श्रुति चौधरी की माता किरण चौधरी के साथ 36 का आंकड़ा था। इस वर्ष कांग्रेस प्रभारी गुलाब नबी आजाद ने प्रदेश के गुटों में बिखेरे नेताओं को एकजुट किया। उसके बाद राव दान सिंह और किरण चौधरी एक मंच पर आ गए थे। इस बार राव दान सिंह ने श्रुति चौधरी के लिए प्रचार भी किया था। उन्होंने अपने आवास पर कार्यकर्ता सम्मेलन भी बुलाया था। इसके अलावा गांवों में भी उन्होंने प्रचार प्रसार किया था। इतने प्रयास के बावजूद वो अपने बूथ पर जीत नहीं दिला पाए। राव दान सिंह के बूथ नंबर 132 पर भाजपा को 365 तथा कांग्रेस को 165 वोट मिले।

कांग्रेस का घटा ग्राफ:
पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस का ग्राफ घटता जा रहा है जबकि भाजपा का ग्राफ बढ़ा है। 2014 के विधानसभा चुनाव में राव दान सिंह को 49233 वोट मिले थे। अब श्रुति चौधरी को 28783 वोट मिले हैं। 2014 में प्रो. रामबिलास शर्मा को 83724 वोट मिले थे जबकि सांसद धर्मबीर सिंह को 90029 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed