फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   मजबूत लोकतंत्र के लिए हर व्यक्ति जरूर करे मतदान

मजबूत लोकतंत्र के लिए हर व्यक्ति जरूर करे मतदान

Thu, 02 May 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
मजबूत लोकतंत्र के लिए हर व्यक्ति जरूर करे मतदान
नारनौल। लोकसभा चुनाव में राजनैतिक पार्टियां मतदाताओं को लुभाने में लगी हुई है। उम्मीदवार लोगों को अपने पार्टी के एजेंडे बता रहे हैं। चुनाव में मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हो, इसके लिए अमर उजाला की ओर से भारत भाग्य विधाता अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग भी प्रत्याशियों के आंकलन कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सोच विचार कर मतदान करना चाहिए। चुनाव में खासकर युवाओं की भूमिका अहम होती। इन्हें प्रोत्साहित करने से वोटिंग प्रतिशत में इजाफा होगा। लोगों का कहना है कि जिले में रेल, सड़क और इंडस्ट्री की जरूरत है।
विज्ञापन


वोट ऐसा माध्यम है, जिससे हम अपना नहीं दूसरे के भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। ईमानदार और स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवार को वोट देना चाहिए। हर नागरिक का वोट देना अधिकार है। ऐसे में उसका प्रयोग कर एक अच्छे उम्मीदवार का चयन करे। चुनाव में अच्छे प्रत्याशी का चुनाव करें और अच्छी सरकार बनाने में योगदान दें। योग्य व्यक्ति ही क्षेत्र का पूरा विकास करा सकेगा।
विज्ञापन

- भूप सिंह भारती, शिक्षक, रावम पटीकरा।

एक गलत वोट के लिए पांच साल तक पछताना पड़ेगा। ऐसे में जो नेता राष्ट्र निर्माण के लिए सोचता हो, उसे वोट करना चाहिए। किसी के दबाव में आकर वोट न करे। ऐसे प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करना चाहिए जो जनता के हितों व विकास कार्यो को प्राथमिकता दे। दूसरों को भी वोट करने के लिए अपील करें। क्षेत्र में विकास की काफी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. महिपाल सिंह, शिक्षक सीसे, स्कूल नांगल चौधरी।

शत-प्रतिशत मतदान और महिलाओं का उसमें संपूर्ण योगदान मजबूत लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। अनेक स्थानों पर जीतने वाले प्रत्याशी के मतों से अधिक संख्या उन लोगों के मतों की होती है जो अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करते। यह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए बहुत ही घातक स्थिति है। हमें हर प्रकार के प्रयास कर शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पाना ही होगा। प्रत्याशियों पर नजर रखे और सोच समझ कर मतदान करें।

- पंकज गौड़, शिक्षक।

लोकतंत्र में वोट की अपनी ताकत होती है। ऐसे में समझदारी व सोच समझकर ऐसे प्रत्याशी को विजयी बनाए। वोट के महत्व से लोकतंत्र है। ऐसे में वोट देकर योग्य व्यक्ति का चुनाव करे नहीं क्षेत्र का विकास नहीं हो सकेगा। दूसरों को भी वोट के लिए प्रेरित करना चाहिए। महेंद्रगढ़ जिले में रेल, हाईवे और इंडस्ट्री की जरूरत है। जिससे यहां के युवाओं को रोजगार के अच्छे अवसर मिल सके।
- आनंद सिंह, शिक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed