{"_id":"5c967d78bdec2213f67836bb","slug":"151553366392-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु सचिवालय में अंत्योदय भवन के साथ बनाया जाएगा आधुनिक रिकार्ड रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु सचिवालय में अंत्योदय भवन के साथ बनाया जाएगा आधुनिक रिकार्ड रूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिला मुख्यालय पर सरकारी रिकार्ड को रखने के लिए अंत्योदय भवन के साथ आधुनिक रिकार्ड रूम बनाया जाएगा। डीसी डॉ. गरिमा मित्तल ने शनिवार को लघु सचिवालय के अलावा पुरानी कचहरी के रिकार्ड रूम का औचक निरीक्षण के बाद अधिकारियों को इस काम को जल्द करने के निर्देश दिए। इसकी स्वीकृति सोमवार को मिल जाएगी।
डीसी गरिमा मित्तल ने लघु सचिवालय के कई कार्यालयों में रिकार्ड का औचक निरीक्षण किया। विशेष रुप से राजस्व विभाग में गठरी में बंधे रिकार्ड को देखकर डीसी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि रिकार्ड को इस तरह रखना किसी भी सूरत में जायज नहीं ठहराया जा सकता। जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार ने जब जगह की तंगी का हवाला दिया तो डीसी ने उन्हें निर्देश दिए की अंत्योदय भवन के साथ नया रिकार्ड रूम बनाया जाए। जिसमें सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं हो।
इसमें सारे पुराने रिकार्ड को स्कैन करके कंप्यूटराइज्ड किया जाए ताकि पुराने से पुराना रिकार्ड भी सुरक्षित रहे। एक बार पूरा रिकार्ड डिजिटल होने के बाद रिकार्ड को जहां ढूंढने में आसानी होगी। वहीं, वह पूरी तरह सुरक्षित भी रहेगा। इस मौके पर जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार व डीआईओ हरीश शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।