फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जनस्वास्थ्य विभाग ने 10 कर्मी लगाए, 4 कनेक्शन काटे, शाम को साफ पानी का दावा किया

जनस्वास्थ्य विभाग ने 10 कर्मी लगाए, 4 कनेक्शन काटे, शाम को साफ पानी का दावा किया

Sat, 16 Mar 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग ने 10 कर्मी लगाए, 4 कनेक्शन काटे, शाम को साफ पानी का दावा किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। मोहल्ला शेरागुवाड़ी में जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार चार लीक हुए कनेक्शन काटे। नगर पालिका के उपप्रधान रमेश बोहरा ने पानी की जांच की। मौके पर पहुंची विभाग की टीम ने कहा कि फिलहाल पानी साफ आ रहा है। अगर दोबारा से दिक्कत आई तो फिर से कनेक्शनों की जांच करेंगे। उपप्रधान ने कहा सैंपल रिपोर्ट आने तक मोहल्ले में टैंकर से आपूर्ति मिलेगी।
अमर उजाला की खबर के बाद जनस्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 10 कर्मियों को पानी के कनेक्शनों की जांच के लिए लगाया। जिसमें दो टीम बनाकर कनेक्शन जांचे। टीम ने लोहे की पाइप जर्जर होने के बाद लीकेज कर रहे चार कनेक्शनों को बंद किया। जनस्वास्थ्य विभाग के काम को जांचने के लिए नगर पालिका के उपप्रधान रमेश बोहरा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पानी को फिलहाल पीने के उपयोग में नहीं लिया जाएगा। जब तक पानी के सैंपल की रिपोर्ट नहीं आएगी, तब तक मोहल्ले में टैंकर के जरिये पानी की आपूर्ति की जाएगी। जिन लोगों का स्वास्थ्य खराब होगा, उन्हें उपचार दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

मौके पर कनेक्शनों की जांच कर रहे जूनियर इंजीनियर दीपक यादव ने कहा कि लोगों ने दो-तीन कनेक्शन लिए हुए हैं। जिसमें कुछ कनेक्शन उपयोग में नहीं हैं। यह कनेक्शन सीवरेज की नालियों के ऊपर से या अंदर से गुजरे हुए हैं। जिस कारण सीवरेज का गंदा पानी मेन लाइन में पहुंच रहा है। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने दावा किया कि पानी साफ हो गया है। मौके पर बड़े पाइप के जरिए पानी चलाकर दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जब तक सैंपल की रिपोर्ट नहीं आएगी तब तक लोगों को टैंकर से पानी की आपूर्ति देंगे। जरूरत के अनुसार दो या तीन टैंकर रोजाना भेजे जाएंगे। बीमार लोगों का हालचाल भी जाना है। लोगों को उपचार दिलाया जाएगा।
- रमेश बोहरा, उपप्रधान, नगर पालिका महेंद्रगढ़।

वर्जन
शुुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम को मोहल्ला में भेजा जाना था। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की सामूहिक अवकाश मामले में अदालत में तारीख होने के कारण शुक्रवार को टीम नहीं भेज सके। शनिवार को टीम घर-घर जाकर मरीजों की जांच करेगी। मरीजों को मौके पर ही दवा वितरण करेंगे।

- मोनू यादव, कार्यवाहक एसएमओ, महेंद्रगढ़।

वर्जन
शाम करीब पांच बजे एक घंटे के लिए पानी चलाया गया। यहां पानी बिल्कुल साफ आ रहा है। पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। अगर किसी तरह की दिक्कत होगी तो दोबारा से जांच करेंगे।
- दीपक यादव, जूनियर इंजीनियर, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed