{"_id":"5c894bb4bdec22147609dc76","slug":"151552501684-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हकेंविवि की 1784 सीटों के लिए प्रक्रिया शुरु,13 अप्रैल कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हकेंविवि की 1784 सीटों के लिए प्रक्रिया शुरु,13 अप्रैल कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय में उपलब्ध स्नातक, स्नातकोत्तर, एमफिल, पीएचडी पाठ्यक्रम की 1784 सीटों पर दाखिले केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा सीयूसीईटी-2019 के आधार पर होंगे। सीयूसीईटी-2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बुधवार 13 मार्च से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आगामी 13 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में सीयूसीईटी-2019 के नोडल ऑफिसर डॉ. फूल सिंह व सुंदर लाल शर्मा, डिप्टी नोडल ऑफिसर ने बताया कि इस बार विश्वविद्यालय बायोकैमेस्ट्री, गणित, भौतिकी में भी पीएचडी की शुरूआत कर रहा है। विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्स के लिए 488, स्नातकोत्तर के लिए 1169, एमफिल के लिए 29 एवं पीएचडी के लिए 98 सीटों के लिए दाखिले करेगा। उन्होंने बताया कि सीयूसीईटी-2019 के माध्यम से विभिन्न 14 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिला होगा। इसके अलावा आवेदक हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की वेबसाइट से भी प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 25 -26 मई को देशभर के 120 परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के अंतर्गत हिसार, महेंद्रगढ़, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित पांच नए परीक्षा केंद्र सोनीपत, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, मेरठ और आगरा बनाए जाएंगे।
दाखिला कार्यक्रम:
1. ऑनलाइन आवेदन - 13 मार्च से 13 अप्रैल 2019
2. प्रवेश पत्र डाउनलोड - 10 मई 2019 से
3. प्रवेश परीक्षा - 25-26 मई 2019
4. परिणाम घोषणा - 21 जून 2019
सीयूसीईटी-2019 के तहत विश्वविद्यालय/इंस्टीट्यूट
1. हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय
2. जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय
3. झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय
4. कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय
5. कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय
6. केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय
7. पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय
8. राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय
9. दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय
10. तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय
11. आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय
12. गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय
13. असम विश्वविद्यालय सिलचर
14. महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय बिहार
15. डॉ. बीआर आंबेडकर स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स, बैंगलुरू