{"_id":"5c87fd15bdec2214787e2a69","slug":"151552416021-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय स्कूलों में प्रवेश उत्सव 23 मार्च से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय स्कूलों में प्रवेश उत्सव 23 मार्च से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने सत्र 2019-20 के लिए कक्षा नौवीं व 11वीं में दाखिले की तिथियां घोषित कर दी है। बोर्ड ने सभी राजकीय व अराजकीय विद्यालयों में 23 मार्च से दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने के दिशानिर्देश जारी कर दिए है।
कक्षा नौवीं में सामान्य दाखिले की प्रक्रिया 23 मार्च से शुरू करने के निर्देश दिए है। इसमें संस्था के मुखिया की अनुमति से बिना विलंब शुल्क के 20 अप्रैल तक प्रवेश लिया जा सकता है। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी की अनुमति से एक मई तक है। कक्षा 11वीं में प्रोविजनल दाखिले एक अप्रैल से होंगे। सामान्य दाखिले शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परिणाम के दस दिनों के दौरान प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें संस्था के मुखिया की अनुमति से बिना विलंब शुल्क के परिणाम जारी होने के दस दिनों के दौरान की तिथि निर्धारित की है।
डीईओ अजीत सिंह ने कहा कि इसी दौरान सभी स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। जिससे की अधिक संख्या में बच्चों को सरकारी स्कूलों से जोड़ा जा सके।