{"_id":"5b2fecac4f1c1b5d748b69c8","slug":"151529867436-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव खुडाना में एससी कम्यूनिटी सेंटर दान की जगह पर बनाने का एससी समुदाय ने जताया विरोध। ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव खुडाना में एससी कम्यूनिटी सेंटर दान की जगह पर बनाने का एससी समुदाय ने जताया विरोध। ा
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। गांव खुडाना में बनाए जा रहे एससी कम्युनिटी सेंटर एससी समुदाय के लोगों ने विरोध जताया है। कम्युनिटी सेंटर ग्राम पंचायत द्वारा बस्ती में न बनाकर दूसरी जगह बनाया जा रहा है। साथ ही 20 जून को हुई ग्राम पंचायत की बैठक की भी एससी समुदाय ने निंदा की है। समुदाय के लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कम्युनिटी सेंटर एससी बस्ती में नहीं बनाया गया तो खुडाना गांव के 300 एससी परिवार धर्म परिवर्तन कर लेंगे। समुदाय के लोगों ने इसकी शिकायत सीएम विंडो में भी लगा रखी है। कम्यूनिटी सेंटर का यह मामला शिक्षामंत्री के पास भी पहुंच गया है और उन्होंने बीडीपीओ निशा तंवर को जांच के आदेश दिए हैं।
इस मौके पर दलित जन सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष लेखराम, रामानंद, रणजीत सिंह, राकेश, राजेंद्र सिंह, सागरमल आदि ने बताया कि गांव खुडाना में शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने 50 लाख रुपये एससी कम्युनिटी सेंटर के लिए दिए हैं। ग्राम पंचायत यह कम्युनिटी सेंटर एससी बस्ती में न बनाकर दान में ली गई जमीन पर बना रही है। उन्होंने कहा कि वो इसका विरोध करते हैं। गांव में एससी समुदाय के दो मोहल्ले हैं।
दोनों ही मोहल्लों के पास जमीन हैं। इनमें से किसी भी थोक की जमीन पर कम्युनिटी सेंटर बनवा दें। उन्होंने बताया कि वो इस मामले को लेकर शिक्षामंत्री से दो बार मिल चुके हैं। आखिरी बार वो 20 जून को मिले थे। मंत्री ने बीडीपीओ को उनकी बात पर सुनवाई करने के आदेश दिए थे। उन्होंने बताया कि कम्युनिटी सेंटर की सरपंच ने नींव भी खुदवा दी तथा ईंटें भी गिरवा दी। फिलहाल उन्होंने निर्माण कार्य बंद करवा दिया है। उसी जगह पर कम्युनिटी सेंटर बनवाने के लिए 20 जून को उनके समाज के 30 लोगों को साथ लेकर सरपंच ने पंचायत का आयोजन किया था। उन्होंने कहा कि वे इस पंचायत की घोर निंदा करते हैं। अगर उनका हक उन्हें नहीं मिला तो गांव के 300 एससी परिवार धर्म परिवर्तन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
वर्जन:
निर्माण कार्य गांव में मुनादी करवाकर और प्रस्ताव करने के बाद शुरू किया गया था। जहां पर कम्युनिटी सेंटर बनाया जा रहा है वह मौके की जगह हैं तथा एससी बस्ती से लगभग 30 मीटर दूरी पर है। एससी समाज के अधिकतर लोग हमारे साथ हैं। कुछ लोग राजनीति कर भाईचारा खराब करने पर तुले हैं। बीडीपीओ भी मौके का निरीक्षण कर चुकी हैं।
- ओमपाल सरपंच प्रतिनिधि।