{"_id":"59a5b3b74f1c1b5d738b45ad","slug":"151504031671-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालड़ा में बाबा जोहड़िया मेले में हुई खेल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालड़ा में बाबा जोहड़िया मेले में हुई खेल प्रतियोगिता
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बुचौली। गांव मालड़ा स्थित बाबा जोहड़िया मेले के अवसर पर मंगलवार को 52 किलोग्राम भार वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ गांव के सरपंच लालचंद यादव द्वारा किया गया। सुजान मालड़ा व अजीत यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रतियोगिता में अब तक लगभग 20 टीमें आ चुकी हैं। मंगलवार को पहला मैच आदमपुर व बुचावास की टीमों के मध्य खेला गया जिसमें आदमपुर ने बुचावास को दस अंकों से हराया। दूसरा मैच सोनीपत व आदमपुर बी के मध्य खेला गया। जिसमें सोनीपत की टीम ने आदमपुर की टीम को रोचक मुकाबले में दो अंकों से मात दी। तीसरा मैच डेरोली जाट व कलियाणा के मध्य खेला गया। जिसमें कलियाणा की टीम ने तीन अंकों से डैरोली जाट को हराकर जीत दर्ज की। राजपाल, अंकित, सुमित, सोनू, नवीन ने प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर खेल कमेटी के प्रधान अभय सिंह यादव, मास्टर राज, मास्टर मंजीत, मंगेज, मनीष, विकास, साहिल, सत्यवीर, अक्षय, राजेंद्र, हरज्ञान, टोनी, रोहित, रविंद्र, देवेंद्र मास्टर सहित अनेक ग्रामीण एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।