फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बिजली समस्या से परेशान लोग मिले सीटीएम से

बिजली समस्या से परेशान लोग मिले सीटीएम से

Sat, 19 Aug 2017 01:20 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
बिजली समस्या से परेशान लोग मिले सीटीएम से
बिजली समस्या के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। बिजली समस्या से परेशान शहर के साथ लगती ढाणी कोजिंदा, प्रताप नगर व कडिय़ावोल हनुमान मंदिर के पास बने घरों की महिलाएं शुक्रवार को सीटीएम सुनील कुमार से मिली और उन्हें उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कालोनियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति करने की मांग की है।
ज्ञापन के माध्यम से महिलाओं उपायुक्त को अवगत करवाया कि पिछले एक वर्ष से ढाणी कोजिंदा व गांव से 200 मीटर पहले बने प्रताप नगर व कड़िया वाले मंदिर के पास बने 30 घरों में बिजली सप्लाई नहीं हो रही। इससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली सप्लाई नहीं मिलने पर घरों में पानी भी सप्लाई नहीं हो रहा। जिससे ढाणी व प्रताप नगर पेयजल संकट गहराया हुआ है। उन्होंने कहा कि बिजली सप्लाई नहीं मिलने पर बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के चलते अधिकतर ग्रामीण बीमार हो चुके है तथा पूरी ढाणी व प्रताप नगर में फैलने खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अनेक बार बिजली विभाग को अवगत करवा चुके, लेकिन आज तक इस समस्या का कोई समाधान नही हुआ। उन्होंने सीटीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग कि इस समस्या की ओर ध्यान देकर इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। इस मौके पर राजबाला देवी, भतेरी देवी, सरोज, शीला देवी, सुमन, हंसा देवी, मंजू, रेणु, सावित्री, संजय देवी, सरला देवी, मधु देवी, रिंकू देवी, पूजा, रितू, अंनू, प्रमिला, किशन लाल, पीतू सैनी, सुनील कुमार, मोहन लाल, देवेंद्र व जितेंद्र आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन

बाक्स
सरपंच के सामने लगा चुके फरियाद
ढाणी कोजिंदा से 200 मीटर दूरी पर स्थित प्रताप नगर व कडिय़ावाले हनुमान मंदिर के पास बने घरों के लोगों ने बताया कि इस समस्या से परेशान होकर कई बार सरपंच के सामने फरियाद लगा चुके है। परंतु उनका कहा कि यह क्षेत्र पंचायती राज से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed