फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   1511 villagers in Hamidpur will elect the village head today

Mahendragarh-Narnaul News: हमीदपुर में 1511 ग्रामीण आज चुनेंगे गांव का चौधरी

Sun, 15 Jun 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 15 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
1511 villagers in Hamidpur will elect the village head today
फोटो नंबर-29गांव हमीदपुर का  स्कूल जहां सरंपच पद के लिए होगा मतदान। संवाद - फोटो : reasi
नारनौल।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा की ओर से पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इन चुनाव को लेकर गांव हमीदपुर में भी सरपंच पद के लिए चुनाव होना हैं। 1511 ग्रामीण अपने मत का प्रयोग कर सरपंच का चुनाव करेंगे। राकेश और विजय इस पद के लिए ताल ठोक रहे हैं।
इस चुनाव के मद्देनजर प्रशासन द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत 15 जून को सुबह 8 से सांय 6 बजे तक मतदान के दौरान 500 मीटर की परिधी में पांच व्यक्तियों या इससे अधिक व्यक्ति एकत्रित होने पर पाबंदी लगाई है। गांव हमीदपुर के सरपंच की मृत्यु हो जाने के कारण रविवार को यह उप चुनाव करवा जा रहा है। काफी समय सेपंच ही कार्यभार देख रहे थे। अब चुनाव के सरपंच बन जाने से ग्रामीणों को गांव में विकास की भी उम्मीद रहेगी।
विज्ञापन

डीडीपीओ हरिप्रकाश ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। चुनाव शांतिपूण रूप से निष्पक्ष करवाया जाएगा। गांव में चुनाव के दौरान किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव गुढ़ा में 245 मतदाता चुनेंगे पंच
कनीना। उप मंडल के गांव गुढ़ा में वार्ड नंबर एक के 245 मतदाता आज पंच चुनेंगे। इस पद के लिए तीन प्रत्याशियों रविंद्र, रमेश, राहुल मैदान में है।उप चुनाव रविवार सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। सरपंच वीरेन्द्र दीक्षित ने बताया कि चुनाव अधिकारी सांवरमल के निर्देशन में राजकीय उच्च विद्यालय में 65 नंबर बूथ पर चुनाव होंगे। चुनावों में तीन पुरुष व दो महिला पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। चुनाव अधिकारी के अलावा चार लोग अन्य व्यक्ति ही बूथ के अंदर रह सकेंगे। गुढ़ा ग्राम पंचायत में वार्ड नंबर एक से पंच नीरज की अगस्त 2024 में बीमारी के कारण मौत हो गई थी। मतदान के दौरान 500 मीटर की परिधि में पांच व्यक्तियों या इससे अधिक व्यक्ति एकत्रित होने पर पाबंदी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed