{"_id":"68a77880c6b91e5b9c07a093","slug":"150-patients-were-examined-in-bairavas-narnol-news-c-203-1-mgh1004-119434-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बैरावास में 150 रोगियों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बैरावास में 150 रोगियों की हुई जांच
Fri, 22 Aug 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:60--गांव बैरावास में ग्रामीणों को जागरूक करती जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशि बाला-स
महेंद्रगढ़। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य में वीरवार को गांव बैरावास में आयुष्मान आरोग्य मंदिर निंबी व दूलोठ अहीर सदस्यों के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा।
शुभारंभ जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशि बाला ने किया। शिविर में करीब 150 रोगियों ने सेहत की जांच कराई। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशि बाला ने कहा कि विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस हर साल 21 अगस्त को वरिष्ठ नागरिकों के योगदान को स्वीकार करने और वैश्विक स्तर पर उनके सामने आने वाली समस्याओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
उन्होंने राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि यदि किसी को 14 दिन से अधिक खांसी रहती है तो उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर जांच करवानी चाहिए। टीबी की जांच सरकार की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही उन्होंने नशा मुक्ति के लिए भी लोगों को प्रेरित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सरपंच ममता देवी, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन व डॉ. सुमन, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट होशियार सिंह व शमशेर सिंह, योग सहायक सुनील देवी, सुंदर सिंह, योग प्रशिक्षक नितिन कुमार, अनीता देवी, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहीं। संवाद