फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   15 thousand people upset due to mutual tussle between leaders

Mahendragarh-Narnaul News: नेताओं की आपसी खींचतान से 15 हजार लोग परेशान

Mon, 01 Jan 2024 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
15 thousand people upset due to mutual tussle between leaders
महेंद्रगढ़। गांव खैरोली के चौराहे पर करीब 9 माह से खड़े पानी के कारण तीन गांवों के 15 हजार लोगों को परेशानी उठानी पड़ रहीं हैं। ग्राम पंचायत के बार-बार प्रस्ताव देने के बावजूद भी टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हो रहीं हैं। रविवार को समाज सेवी बलवान फौजी ने गांव का दौरा करके ग्रामीणों को जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। वहीं मौके पर जिला प्रमुख राकेश कुमार से फोन से बातचीत करके समस्या का जल्द समाधान कराने की बात कहीं। जिला प्रमुख ने जल्द टेंडर शुरू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बलवान फौजी ने कहा कि गांव खैरोली के चौराहे पर खड़े पानी के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रहीं हैं। ग्राम पंचायत की ओर से अनेक बार विभाग को प्रस्ताव दिया जा चुका हैं। लेकिन नेताओं के श्रेय लेने की होड़ के चलते टेंडर प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रहीं हैं। इसके अलावा ग्रामीण जब अधिकारियों के पास समस्या का समाधान करने की मांग के लिए जाते है तो अधिकारी उन्हें झूठे आश्वासन देकर टाल देते हैं। इस अवसर सतवीर सिंह, रणवीर सिंह डॉ. धर्मवीर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed