{"_id":"5f2700038ebc3e63d3526371","slug":"15-cases-including-6-positives-in-the-family-of-a-private-hospital-doctor-narnol-news-rtk567005651","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल के चिकित्सक के परिवार में 6 समेत 15 पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल के चिकित्सक के परिवार में 6 समेत 15 पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
नारनौल। जिले में रविवार को 15 नए कोरोना संक्रमितों के केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 824 हो गई है। रविवार को 11 कोरोना संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अभी तक जिले में कुल 640 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 183 केस अभी भी एक्टिव हैं।
सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि दो मोबाइल टीमों ने 112 लोगों की स्क्रीनिंग की है। अब तक जिले में 82506 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 47984 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 16139 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 638 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। रविवार को मिले कोरोना संक्रमित केस में महेंद्रगढ़ रोड पर एक ही परिवार के छह सदस्य कोरोना पॉजिटिव आऐ हैं। महेंद्रगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल के चिकित्सक के भाई की तबीयत खराब हुई थी। उसके बाद जांच करवाई। तबीयत ज्यादा खराब होने पर गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मेदांता अस्पताल में कोरोना की जांच होने पर युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके बाद डॉक्टर ने अपने परिवार की जांच करवाई। जिसमें घर के पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें डॉक्टर की बेटी भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल स्टाफ के साथ डॉक्टर के भाई के पेट्रोल पंप कर्मचारियों भी जांच करेगी। मोहल्ला मिश्रवाड़ा निवासी एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। पहले कपड़े के दुकान मालिक पॉजिटिव आया था। उसके संपर्क में आने से युवक संक्रमित हुआ है।
नांगल चौधरी में चार लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
नांगल चौधरी। कंटेनमेंट जोन के साथ बने बंफर जोन में दो दिन पहले लिए गए सैंपलों में से चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं एक कोरोना पॉजिटिव गांव सिरोही बहाली में और एक गांव मढ़ाणा में मिले हैं। मेडिकल टीम ने पॉजिटिव एरिया में संपर्क में रहे लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग व सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पॉजिटिव एरिया को सैनिटाइजर कर कंटेनमेंट जोन बना दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि दो दिन पहले गोल गप्पे बेचने वाले के परिवार से एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया था। जो कि अस्थमा का मरीज हैं। जिसका इलाज कोटपुतली चल रहा है। जिसका कोटपुतली में सैंपल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नांगल चौधरी मेडिकल टीम ने पॉजिटिव एरिया को कंटेनमेंट जोन बना दिया और वहां साथ लगते आसपास के क्षेत्र को बंफर जोन बनाया गया था। मेडिकल टीम ने बंफर जोन में शुक्रवार को करीब 11 लोगों के सैंपल लिए थे। जिसमें रविवार को आई रिपोर्ट में चार लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। जिसमें से तीन महिलाएं शामिल हैं। जिसके बाद मेडिकल टीम ने पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री तैयार करने में जुट गई है। करीब 22 लोगों के सैंपल नांगल चौधरी में लिए गए हैं। वहीं सिरोही बहाली में संपंर्क में आए करीब 17 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। रविवार को मिले 6 पॉजिटिव में से तीन संक्रमितों को होम आईसोलेट किया गया है। बाकी तीन लोगों को कोविड अस्पताल पटीकरा में भर्ती किया गया है।
एसएमओ अरुण कालरा ने बताया कि नांगल चौधरी सहित क्षेत्र में कुल छह लोग पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल टीम गठित कर पॉजिटिव एरिया में भेज दी गई है। जहां कंटेनमेंट जोन बनाकर सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब 37 सैंपल मेडिकल टीम द्वारा लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी।
कोरोना संक्रमित की सूची : नांगल चौधरी - 4, मंढाणा - 1, सिरोही बहाली-1, महेंद्रगढ़ रोड नारनौल - 6, निहालवास -1, मोहल्ला मिश्रवाड़ा नारनौल- 1, भूषण कला - में 1 मरीज मिला।