{"_id":"5c894bc4bdec2214262c4c8d","slug":"141552501700-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीगल लिटरेसी टीम ने रिवासा- सिसोठ में किया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीगल लिटरेसी टीम ने रिवासा- सिसोठ में किया सर्वे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल के तत्वावधान में बुधवार को गांव रिवासा, सिसोठ में सामाजिक-विधिक समस्याओं को लेकर हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय विधि विभाग के छात्रों ने लीगल लिटरेसी के संयोजक डॉ. प्रदीप सिंह के नेतृत्व में सर्वेक्षण किया।
टीम ने सर्वे के दौरान ग्रामीणों को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित किया। सामाजिक समस्याओं और कानूनी समस्याओं के बारे में स्कूल के बच्चों, अध्यापकों, आंगनबाड़ी वर्कर्स, सरपंचों, किसानों और हेल्थ से जुड़े लोगों के बारे में जानकारियां एकत्रित की। उनसे समाज से जुड़ी समस्याओं और कानूनी समस्याओं की चर्चा की और उनके समाधान के बारे में भी उनसे पूछा।
डॉ. प्रदीप ने बताया कि लड़का-लड़की समान है और उनमें लिंग के आधार पर कोई भेदभाव न करें। उन्होंने बताया कि नशा हमारे समाज की बहुत बड़ी बुराई है जो हमारे समाज को दिन प्रति दिन खोखला कर रही है। उन्होंने बताया कि बाल विवाह हमारे समाज की बहुत बड़ी समस्या है। जिसको हमें जड़ से खत्म करना चाहिए। टीम ने गांव में घर-घर जाकर स्वच्छता का भी निरीक्षण किया। लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। केशव गर्ग, शुभम जिंदल, अभिनव ने गांव रिवासा में सर्वे किया।
विज्ञापन
इस मौके पर उपमंडल विधिक सेवा समिति के पैरा लीगल वालंटियर विजय सिंह गांव रिवासा और सुमित्रा पैरा लीगल वालंटियर सिसोठ में टीम के सहयोग के लिए मौजूद रहे। इस सर्वेक्षण में गांव से सरपंच राजकुमार और कलावती का भी विशेष सहयोग रहा।