{"_id":"5aff28ee4f1c1bdf408b659d","slug":"141526671598-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम विद्युत आपूर्ति एवं लग रहे अघोषित कटों से परेशान किसानों ने पावर हाऊस पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम विद्युत आपूर्ति एवं लग रहे अघोषित कटों से परेशान किसानों ने पावर हाऊस पर दिया धरना
Updated Sat, 19 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सतनाली मंडी। तय शेड्यूल से कम विद्युत आपूर्ति मिलने एवं उसमें भी लग रहे अघोषित कटों से परेशान खंड के सुरेहती जाखल व सुरेहती पिलानियां गांवों के अनेक किसानों ने शुक्रवार को कस्बे के 132 केवीए पावर हाउस पर रोष प्रदर्शन कर धरना दिया। किसानों की मांग थी कि उन्हें तय शेड्यूल के अनुसार 8 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जाए। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे कस्बे के 132 केवीए पावर हाऊस पर सुरेहती जाखल व सुरेहती पिलानियां गांवों के अनेक किसान एकत्रित हो गए और अपनी मांग को लेकर पावर हाऊस में रोष प्रदर्शन किया। पूर्व सरपंच पथरवा दान के नेतृत्व में धरने पर बैठे ओंकार सिंह, जगवीर, भागमल, हरपाल, राजेंद्र, उमेद सिंह, रणवीर, विनोद, भूपसिंह, रामसिंह, कर्ण सिंह, जयसिंह, रामपाल, सतबीर, जयसिंह, बलबीर, विद्यानंद, रामफल, राजकुमार, बलवान, कर्णसिंह किसानों ने बताया कि उनके फीडर में 8 घंटे विद्युत आपूर्ति का शेड्यूल निर्धारित है लेकिन पिछले लंबे समय से बहुत ही कम विद्युत आपूर्ति मिल पा रही है। उन्होंने बताया कि इस समय कपास की अगेती किस्मों की बिजाई चल रही है और अनेक खेतों में बीजाई हो चुकी है ऐसे में बिजली नहीं मिलने से सिंचाई बाधित हो रही है।
धरने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीओ सुशील कुमार ने किसानों की बात सुनी और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस पर किसान मान गए और उन्होंने दो दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर फिर से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी देकर धरना समाप्त कर दिया।