{"_id":"59a5b2c54f1c1b0d278b4686","slug":"141504031429-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनीना 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनीना 1
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। राजकीय प्राथमिक पाठशाला भोजावास के विद्यार्थियों ने 11 आयु वर्ग में कुश्ती प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। खेल मुखिया रामकिशन ने बताया कि 24-25 अगस्त को ये प्रतियोगिताएं जाटपाली गांव के खेल स्टेडियम में हुई थी। 20 किलोग्राम भार की कुश्ती में अंकित कुमारी, 22 किलोग्राम में महक, 24 किलोग्राम में मोना ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा कोमल ने 20 किलो भार में रजत पदक प्राप्त किया। विद्यार्थियों द्वारा खेलों में उपलब्धि हासिल करने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षक अजय सिंह, वरुण यादव, विद्यालय के मुखिया रामनरेश यादव, सत्येंद्र यादव, विनोद भारद्वाज, नरेंद्र यादव, महेंद्र सिंह उपस्थित थे।