{"_id":"5c894bcbbdec2213fc30529c","slug":"131552501707-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 61 केंद्रों पर 8800 ने दी परीक्षा, 7 नकलची पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 61 केंद्रों पर 8800 ने दी परीक्षा, 7 नकलची पकड़े गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़/नारनौल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की बुधवार को शारीरिक शिक्षा और फाइन आर्ट की परीक्षा हुई। जिले में कुल 61 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 8800 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
उड़नदस्तों की टीमों ने छापेमारी में बुधवार को सात नकलची पकड़े गए। इसमें डीसी फ्लाइंग टीम ने चार केस बनाए। एसडीएम के उड़नदस्ते ने केस बनाए हैं। दो केस कनीना की टीम ने बनाया है। शहर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाल और गर्ल्स पर पुलिस की सख्ती के कारण बाहरी तत्व पर्ची नहीं फेंक सके।
पुलिसकर्मी दोनों सेंटरों पर तैनात रहे। दूसरी ओर फ्लाइंग टीम ने भी दोनों सेंटरों के साथ नांगल चौधरी और अटेली में छापेमारी की। वहीं, बुुधवार को महेंद्रगढ़ के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी नकल नहीं चली। यहां पुलिस बल बढ़ाए जाने के बाद बाहरी तत्वों पर काफी हद तक रोक लगी है। परीक्षा केंद्र के कंट्रोलर राजेश शर्मा झाड़ली ने कहा कि नकल पर पूरी तरह से सख्ती बरती जा रही है। यहां उड़नदस्तों की लगातार जांच के बाद भी केस नहीं बने। परीक्षा केंद्र को पूरी तरह से सील किया गया है। जिसमें बाहरी तत्वों का हस्तक्षेप नहीं है।