{"_id":"5c8949adbdec2214676a9fe6","slug":"131552501165-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव मालड़ा में बाबा सदाराम और बाबा खेमचंद दास का मेला 21 मार्च को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव मालड़ा में बाबा सदाराम और बाबा खेमचंद दास का मेला 21 मार्च को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बुचौली। क्षेत्र के गांव मालड़ा में 21 मार्च को धुलेंडी के अवसर पर प्रसिद्ध संत बाबा सदाराम और बाबा खेमचंद दास का मेला मंदिर प्रांगण में लगेगा। मेले में स्वामी पवित्रा नंद के सानिध्य में हवन, सत्संग, भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर विजेता खिलाड़ियों को पूर्व सीपीएस राव दान सिंह सम्मानित करेंगे।
बाबा सदाराम सेवा मंडल के सदस्य सुजान मालड़ा ने बताया कि मेले में वॉलीबाल की विजेता टीम को 11 हजार, उप विजेता को 8100 रुपये, कबड्डी 52 किलोग्राम भार वर्ग की विजेता को 5100 रुपये और उप विजेता को 3100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। 51 रुपये से 11 हजार रुपये तक का कुश्ती दंगल भी आयोजित किया जाएगा। मालड़ा गांव के दोनों सरपंचों द्वारा 11 हजार का अलग से कुश्ती दंगल करवाया जाएगा। 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों की 100 मीटर दौड़ में विजेता को 1500 रुपये और उप विजेता को 1100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वॉलीबाल का शुभारंभ सुंडाराम ट्रस्ट मालड़ा के प्रधान संदीप यादव करेंगे। कबड्डी के मुकाबलों का शुभारंभ जिला पार्षद प्रदीप मालड़ा करेंगे। पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व संसदीप सचिव राव दान सिंह बतौर मुख्यातिथि विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर के आसपास डीजे पर पूर्णरूप से प्रतिबंध रहेगा। मेले में रेडियो गायक नंदराम महाश्य बलाहा वाले द्वारा भजनों के माध्यम से बाबा की महिमा का गुणगान किया जाएगा।