{"_id":"5c7ac21bbdec2273771f45f1","slug":"131551548955-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामंत्री ने युवाओं के साथ निकाली विजय संकल्प बाईक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामंत्री ने युवाओं के साथ निकाली विजय संकल्प बाईक रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा ने शनिवार को विजय संकल्प बाइक रैली निकाली। शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने भाजपा का झंडा दिखाकर रैली को निकाला। इस दौरान प्रो. रामबिलास शर्मा ने भी कुछ दूरी पर बाइक चलाकर रैली को आगे बढ़ाया। हल्की बरसात के बीच युवाओं की बाइक रैली जारी रही।
कार्यक्रम के तहत शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के महेंद्रगढ़ स्थित आवास से बाइक रैली शुरू हुई।
रैली महेंद्रगढ़ शहर और गांव रिवासा, सिसोठ, पालड़ी, भगडाना, पाली, आकोदा सहित विभिन्न गांवों से गुजरती हुई वापस स्थानीय सैनीपुरा मोहल्ले में समाप्त हुई। रैली में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा सहित भारी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। यात्रा गांव पाली पहुंचने पर वहां स्थित बाबा जयरामदास के समाधि स्थल पर रुक कर रामबिलास शर्मा सहित सभी कार्यकर्ताओं ने मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। रैली राव तुलाराम चौक पहुंचने अमर शहीद राव तुलाराम की मूर्ति पर माल्यार्पण की। इस अवसर पर जिला परिषद प्रमुख राजेश देवी, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल, डॉ. राज यादव, सुधीर दीवान, अमित माधोगढ़, संदीप ठाकुर, डॉ. तरूण, रमेश बोहरा, अमित मिश्रा, सतबीर नौताना, कंवर डालू सिंह, होशियार सैनी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।