{"_id":"5b3a77124f1c1b55578b4630","slug":"131530558226-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नपा टीम ने सामान जब्त किया तो दुकानदार ने किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। नगरपालिका ने सोमवार को एसडीएम उत्तम सिंह के आदेश पर बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान दौरान नपा टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। एक दो जगह दुकानदार टीम से उलझ गए और भेदभाव का आरोप भी लगाया। मसानी चौक पर सब्जी की दुकान के बाहर रखी लोहे की मेज ट्रैक्टर में डालने के बाद सब्जी विक्रेता गुस्से में आ गया। उसने ट्रैक्टर में मेज भी उतार ली। ड्यूटी मजिस्ट्रेट रमेश कुुमार और पुलिस फोर्स के दबाव से दोबारा से मेज ट्रैक्टर के अंदर रखी
एसडीएम के आदेश पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रमेश कुमार, जेई कृष्ण कुमार, जितेंद्र, रोशनलाल, थाना प्रभारी कैलाश चंद, एएसआई आत्मा राम के साथ पुलिस बल ने नप कार्यालय से शंकर मार्केट, बालाजी चौक, सिनेमा रोड, मसानी चौक, आजाद चौक, सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सिनेमा रोड पर कर्मचारी साइन बोर्ड उठाने लगे तब एक दुकानदार से आपसी कहासुनी हो गई। मसानी चौक पर सब्जी दुकान की बेंच उठाकर ट्रैक्टर ट्राली में डाल ली तो उस दौरान भी दुकानदारों से झड़प हो गई। थाना प्रभारी कैलाश चंद सोनी तथा ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने हस्तक्षेप कर सामान जब्त किया। वहीं आजाद चौक के पास बेंच को लेकर दुकानदार ने टीम का विरोध किया।
नहीं था मालिक, सामान उठाकर तख्त को किया जब्त
पंजाब नेशनल बैंक के पास इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर जब टीम पहुंची तो दुकानदार नहीं था। दुकानदार नहीं होने पर नपा टीम ने दुकान के बाहर तख्त पर रखे सामान को ट्राली में डाल दिया। जब दुुकानदार आया तो उसने इसका विरोध किया। दुकानदार ने कहा कि जब वह दुकान पर नहीं था तो उन्होंने उसका सामान क्यों उठाया। लेकिन प्रशासन ने उसका सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन
अभियान से पहले एसडीएम ने ली मीटिंग
अतिक्रमण हटाओ अभियान से पहले एसडीएम उत्तम सिंह ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट रमेश कुमार और नपा जेई कृष्ण कुमार की मीटिंग ली। मीटिंग में एसडीएम ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का सामान उठाने के सख्त निर्देश दिए। साथ अभियान की विडियो रिकार्डिंग करवाने के आदेश भी जारी किए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई दुकानदार झगड़ा करता है तो उसका नाम उन्हें दें ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।