{"_id":"59bec2f84f1c1b21688b51a1","slug":"131505673976-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चलाया सफाई अभियान
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चलाया सफाई अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। विधायक ओम प्रकाश यादव की अगुवाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 67वां जन्मदिन नारनौल के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल जलमहल पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लड्डू बांटे गए और स्थानीय जल महल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें नगर परिषद की चेयरमैन भारती सैनी व ईओ अभय सिंह यादव तथा अन्य विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री ने जो स्वच्छता के लिए मुहिम छेड़ी है। उसी को आगे बढ़ाते हुए नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी दिनरात लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि नारनौल के ऐतिहासिक जलमहल को काफी अरसे बाद पानी से भरा है। इस ऐतिहासिक स्मारक में नगर परिषद जल्द ही रंगबिरंगी लाइटें लगाएगी। इस अवसर पर उनके साथ जिला कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा, समाजसेवी संजय सैनी, पार्षद कविता देवी, पार्षद सुशीला देवी, पार्षद मोहनलाल, रामजीलाल मित्तल उपचेयरमैन मार्केट कमेटी, ओपी महता, वीरेंद्र सिंह, राजू सैन, पूर्व पार्षद भगवानदास व तरुण शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे ।