फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   मांगों को लेकर ग्रामीण चौकीदारों ने किया धरना प्रदर्शन

मांगों को लेकर ग्रामीण चौकीदारों ने किया धरना प्रदर्शन

Tue, 12 Sep 2017 12:59 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर ग्रामीण चौकीदारों ने किया धरना प्रदर्शन
मांगों को लेकर ग्रामीण चौकीदारों ने किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। ग्रामीण चौकीदार सभा संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की बैठक जिला प्रधान रमेश निंबल की अध्यक्षता में चितवन वाटिका में हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव सुरेश कुमार ने किया। इसमें जिला प्रधान ने कहा कि सरकार ग्रामीण चौकीदारों की मांगों के संबंध में कई बार घोषणा कर चुकी है, लेकिन अभी तक उन्हें लागू नहीं किया गया है।

उन्होंने बैठक में मांग की कि चौकीदारों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये महीना किया जाए, मानदेय देने में सरपंचों का हस्तक्षेप बंद किया जाए, चौकीदारों के लिए भविष्य निधि, पेंशन बीमा योजना लागू की जाए। बैठक के बाद ग्रामीण चौकीदारों ने प्रदर्शन भी किया। ग्रामीण चौकीदार चितवन वाटिका से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यहां सभी ने लघु सचिवालय में धरना शुरू किया। उन्होंने बताया कि यह धरना उनकी मांगें लागू होने तक जारी रहेगा। इस मौके पर आई इंडिया यूटीयूसी के जिला सचिव कामरेड सुभाषचंद्र एडवोकेट ने कहा कि ग्रामीण चौकीदारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए। इस बैठक को सतीश, धन्नाराम, सत्यवीर, वीर सिंह, सत्यवान, बस्तीराम, मंडल प्रधान सूबेसिंह, राजकुमार, अशोक, हवा सिंह, सुरेश अटेली, बीर सिंह सिहमा, रामजीलाल नारनौल, बस्तीराम आदि चौकीदार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed