{"_id":"59a2f75d4f1c1b6f178b4640","slug":"131503852381-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई अनाज मंडी में चल रही अवैध सीमेंट ब्लाक फैक्टरी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई अनाज मंडी में चल रही अवैध सीमेंट ब्लाक फैक्टरी बंद
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में चल रही अवैध सीमेंट ब्लाक फैक्टरी बंद
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौैल। नांगल चौधरी रोड स्थित नई अनाज, चारा और सब्जी मंडी परिसर में चार साल से अवैध रूप से चल रही सीमेंटेड ब्लॉक बनाने की फैक्टरी को मालिक ने रविवार को बंद कर दिया। मशीनें उठा ली गई हैं, जबकि कुछ टाइलें रह गई हैं। इस फैक्टरी के अवैध रूप से चलने की खबर प्रकाशित होने के बाद फैक्टाी मालिक हरकत में आ गया। इस अवैध रूप से संचालित फैक्टरी का भंडाफोड़ मार्केट कमेटी के चेयरमैन जेपी सैनी ने किया था।
रविवार को समाचार प्रकाशित होने के बाद फैक्ट्री मालिक सुबह ही क्रेन, ट्रक और ट्रालियां लेकर मंडी परिसर पहुंच गया। उसने मंडी परिसर में ब्लॉक बनाने वाली मशीनों को ट्रक और ट्रैक्टरों में लोड करवाना शुरू कर दिया। इसकी सूचना मार्केट कमेटी के कर्मी ने उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद भी मौके पर कोई नहीं पहुंचा। शनिवार को निरीक्षण के बाद चेयरमैन जेपी सैनी ने सचिव को निर्देश दिए थे, कि जब तक इस मामले की जांच न हो जाए, तब तक मंडी परिसर के मुख्य दरवाजों पर ताले लगाकर इसकी निगरानी की जाए। साथ ही कोई भी सामान परिसर से बाहर न निकालने। इसके बाद भी मंडी के एक दरवाजे पर ताला नहीं लगाया गया। इसका फायदा फैक्टरी संचालक ने उठाया। दूसरी तरफ सुबह मार्केट कमेटी के अधिकारियों को सूचना देने के करीब दो घंटे बाद तक कोई भी अधिकारी मंडी परिसर में नहीं पहुंचा।
एक दर्जन से अधिक लेबर ने किया काम
करीब दो घंटे तक एक दर्जन से अधिक लेबर ने क्रेन की सहायता से भारी भरकम मशीनों को मौके से उठा लिया। इस दौरान मीडिया के लोगों को भनक लग गई तो उन्होंने सारा नजारा कैमरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन
दो घंटे बाद पहुंचे कर्मचारी
मंडी परिसर से मशीनें लोड करने के बाद मार्केट कमेटी के एक-दो कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मंडी परिसर के सभी दरवाजों को बंद करना शुरू किया। लेकिन, तब तक मशीनें लोड होकर जा चुकी थी। जिस दौरान क्रेन की सहायता से मशीनों को ट्रक और ट्रैक्टरों में लोड किया जा रहा था, उस समय मार्केट कमेटी के सचिव अशोक यादव से मोबाइल पर संपर्क करके मीडियाकर्मियों ने इसकी जानकारी उन्हें दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इस बारे में मार्केट कमेटी के चेयरमैन जेपी सैनी ने बताया कि इस सारे प्रकरण की जानकारी बोर्ड की चेयरमैन कृष्णा गहलावत के साथ ही स्थानीय जिला प्रशासन को दे दी गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ और विभाग के चंडीगढ़ में बैठे अधिकारियों को लिखा जा रहा है। खाद्यान्न एसोसिएशन के प्रधान गोबिंदराम मित्तल और सरकार के विकास कार्यों की निगरानी कमेटी के सदस्य सुरेश चौधरी ने मार्केट कमेटी चेयरमैन जेपी सैनी की इस कार्रवाई की सराहना की है।