{"_id":"59875d984f1c1b931e8b48ba","slug":"131502043544-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा बंधन आज, भद्रा व ग्रहण के कारण होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा बंधन आज, भद्रा व ग्रहण के कारण होगी परेशानी
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन से पहले दिन उमड़ी बाजारों में भीड़
नारनौल। रक्षाबंधन का पर्व सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इससे बाजार में रविवार को भी रौनक देखी गई। महिलाओं और युवाओं ने रक्षा बंधन के लिए राखी, मिठाई और उपहारों की खरीदारी की। इस दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ रही। पंडितों के अनुसार रक्षाबंधन पर इस बार भद्रा और ग्रहण रहेगा। इसलिए राखी केवल दोपहर 11.05 मिनट से 01.52 तक ही बंध पायेंगी। पंडित आचार्य क्रांति निर्मल के अनुसार इस बार सुबह 11.05 मिनट तक भद्रा रहेगी। वहीं रात को चंद्रग्रहण होगा। जिसका सूतक एक बजकर 53 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा। इसलिए रक्षाबंधन सुबह 11.05 से 1 बजकर 52 मिनट तक मनाना ही शुभ रहेगा।