फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सदन की 6 मार्च को होने वाली बैठक के लिए पार्षदों को भेजा एजेंडा

सदन की 6 मार्च को होने वाली बैठक के लिए पार्षदों को भेजा एजेंडा

Mon, 04 Mar 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
सदन की 6 मार्च को होने वाली  बैठक के लिए पार्षदों को भेजा एजेंडा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। नगर पालिका की 6 मार्च को होने वाली मीटिंग के लिए पार्षदों को रविवार को एजेंडा जारी किया गया है। 72 घंटे के नोटिस पर बुलाई गई इस मीटिंग के लिए भेजे गए एजेंडे में 4 प्रस्ताव रखे गए हैं। जिसमें पहला प्रस्ताव सीएम की घोषणा के अनुसार सब्जी मंडी के लिए जमीन देने का है।
नगर पालिका सदन की विशेष बैठक 6 मार्च बुधवार के दिन होगी। मीटिंग के लिए उपप्रधान रमेश बोहरा के निर्देश अनुसार एजेंडा भेजा गया है। मीटिंग नगर पालिका के बैठक कक्ष में सुबह साढ़े 11 बजे शुरू होगी। मीटिंग में क्षेत्र के विधायक एवं शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा, क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, दो नामित पार्षदों के अलावा पार्षदों को एजेंडा की प्रति भेजी गई है। इससे पहले जनवरी महीने में नगर पालिका की चेयरपर्सन रीना गर्ग ने बैठक बुलाई थी। जिसमें चेयरपर्सन सहित केवल चार पार्षद शामिल हुए थे। 11 पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार किया था। इस मीटिंग में नगर पालिका के सचिव ,पालिका इंजीनियर , लेखा अधिकारी शामिल नहीं हुए थे। जिस कारण मीटिंग की वैधता को लेकर संशय है। छह मार्च को होने वाली मीटिंग के लिए नगर पालिका की निलंबित चेयरपर्सन रीना गर्ग , उनके पति निलंबित पार्षद सुरेंद्र बंटी को सूचना नहीं भेजी गई है।
विज्ञापन

एजेंडे में यह प्रस्ताव रखे...
1 सीएम की घोषणा के अनुसार अटल बिहारी वाजपेयी सब्जी मंडी के लिए जमीन देने का प्रस्ताव
2 नगर पालिका में आए भवन निर्माण के मैप पास करने का प्रस्ताव
3 मोहल्ला महायचान में डिस्पोजल की जमीन स्कूल को देने, स्कूल अपग्रेड करने का प्रस्ताव
4 आउटसोर्सिंग के जरिए कर्मचारी भर्ती के लिए टेंडर प्रकिया के प्रस्ताव
5 अन्य प्रस्ताव प्रधान की सहमति के अनुसार

नगर पालिका की चेयरपर्सन रीना गर्ग को निलंबित किए जाने के बाद नियम के अनुसार उपप्रधान रमेश बोहरा के पास शक्तियां हैं। उन्होंने विशेष बैठक बुलाने के निर्देश जारी किए थे। जिसके अनुसार मैंने एजेंडा जारी कर दिया। बैठक के लिए पार्षदों, विधायक, सांसद को भी एजेंडा की प्रति भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवल किशोर, सचिव , नगर पालिका महेंद्रगढ़

नगर पालिका में करीब दो साल से काम ठप हैं। अब हम किसी तरह का विलंब नहीं चाहते। इस कारण विशेष बैठक बुलाई है। 6 मार्च को यह मीटिंग होगी। जिसमें 4 प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। अगर पार्षद मौके पर कोई अन्य प्रस्ताव लाएंगे तो उस पर भी विचार किया जाएगा।

रमेश बोहरा, उपप्रधान , नगर पालिका महेंद्रगढ़

चेयरपर्सन के निलंबन पर 27 को सुनवाई...
नगर पालिका की चेयरपर्सन रीना गर्ग ने निलंबन को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में चैलेंज किया है। जिस पर अदालत 27 मार्च को सुनवाई होनी है। रीना गर्ग ने कहा कि निलंबन के मामले में अदालत से न्याय मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed