{"_id":"5c4378b5bdec2254606a5b6b","slug":"121547925685-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला सामान्य अस्पताल में किडनी के रोगियों के लिए डायलिसिस सेंटर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला सामान्य अस्पताल में किडनी के रोगियों के लिए डायलिसिस सेंटर शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिला नागरिक अस्पताल में डायलिसिस सेंटर शुरू होने से किडनी के मरीजों को राहत मिलेगी। अस्पताल में आठ बेड का पीपीपी मोड पर डायलिसिस सेंटर बनाकर तैयार हो गया है। ट्रायल के रुप मरीजों को सेवा दी जा रही है। सेंटर के प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि सेंटर का अभी विधिवत रुप से शुभारंभ नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि अभी तक आठ मरीजों का डायलिसिस नामांकन कराया है। आठ बेड के सेंटर में सभी मॉडर्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
बता दें कि जिले में सरकारी अस्पताल में यह सेवा उपलब्ध नहीं थी। इससे लोगों को निजी अस्पतालों में उपचार के लिए जाना पड़ता था। इससे किडनी के मरीजों को परेशानी होती है। अब नारनौल में यह सुविधा होने जिले के अलावा राजस्थान के लोगों को भी राहत मिलेगी। सेंटर पर कुछ कैटेगरी को फ्री डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। इनमें बीपीएल कार्ड धारक, अर्बन स्लम एरिया के मरीज, शेड्यूल कास्ट, दिव्यांग समेत अन्य शामिल हैं।
डायलिसिस चार्ज
एक मरीज को 1200 से 1500 रुपये के बीच डायलिसिस के लिए चार्ज किया जाएगा। हालांकि निजी अस्पतालों में 2000 रुपये से शुरुआत होती है और 4500 रुपये तक डायलिसिस के लिए चार्ज किया जाता है। हीमोडायलिसिस फॉर सेरो नेगेटिव केस में 1200 और हीमोडायलिसिस फॉर सेरो पॉजिटिव केस में 1500 रुपये चार्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
क्या है डायलिसिस
किडनी की कार्यक्षमता कमजोर होने पर शरीर से जहरीला पदार्थ पूरी तरह नहीं निकल पाता, क्रिएटिनिन और यूरिया जैसे पदार्थों की अधिकता होने पर कई प्रकार की समस्याएं बढ़ जाती हैं, तो ऐसे में मशीनों की सहायता से रक्त को साफ करने की प्रक्रिया को डायलिसिस कहते हैं।
वर्जन
पीपीपी के तहत जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों से करीब आधे रेट पर दी जाएगी। सेंटर बनकर तैयार हो चुका है। कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं। अगले सप्ताह से लोगों को सेवा उपलब्ध करा दी जाएगी।
- अशोक कुमार, कार्यवाहक सीएमओ।