{"_id":"5bafd6af867a5501332a6c88","slug":"121538250415-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर एक को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर एक को
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। अग्रवाल धर्मशाला नियर सिविल अस्पताल के सामने एक अक्तूबर को राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन और जियो गीता श्रीकृष्ण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक रहेगा। समिति के प्रधान घनश्याम गर्ग व संरक्षक अशोक आहूजा ने कहा कि रक्तदान महादान है। दान किया गया रक्त किसी दूसरे का जीवन बचा सकता है। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से समय-समय पर सामाजिक दायित्व के निर्वहन के तहत इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाता है। ब्लड बैंक में रक्त की पूर्ति और राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में फाउंडेशन की तरफ से यह आयोजन किया जा रहा है। आहूजा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें। इसके लिए अपना पंजीकरण मोबाइल नंबर 8814888642 और 9416417754 पर भी संपर्क कर करा सकते हैं।