फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार ने छह दिन बाद संभाला नपा का कार्यभार

कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार ने छह दिन बाद संभाला नपा का कार्यभार

Wed, 08 Aug 2018 12:55 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार ने छह दिन बाद संभाला नपा का कार्यभार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार सैनी ने मंगलवार को फिर से महेंद्रगढ़ नगरपालिका में अपना कार्यभार संभाल लिया है। इस दौरान नगर के अधिकांश पार्षदों, पालिका कर्मचारियों व नगरवासियों ने खुशी का इजहार करते हुए ढोल बजाकर, आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया।
बता दें कि स्थानीय निकाय विभाग ने 2 अगस्त को पालिका के कनिष्ठ अभियंता के सस्पेंड ऑर्डर जारी किए थे। इसके बाद शुक्रवार को पुन: बहाली के आदेश जारी करते हुए उनको होडल नगर परिषद में पदस्थ किया था। सोमवार को स्थानीय निकाय ने फिर से उनके होडल परिषद के आदेश रद्द करते हुए महेंद्रगढ़ नगरपालिका में लगाया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार को कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार के कार्यभार कार्यभार संभालने पर अधिकांश नगर पार्षदों ने पालिका में उपस्थित रहकर खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश के शिक्षामंत्री का आभार जताया है। सभी पार्षदों नेे जेई को मिठाई खिलाकर तथा आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार ने महेंद्रगढ़ में रहते हुए आमजन के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया है और आगे भी इसी प्रकार से ईमानदारी से कार्य करते हुए नगर के आमजन के कार्यों को निपटाते रहेंगे। इस मौके पर नपा उप प्रधान रमेश बोहरा, पार्षद डॉ. तरुण, नरेंद्र खन्ना, कृष्ण भिंडी, विष्णु, महेंद्र प्रजापत, पार्षद प्रतिनिधि सुनील तायल, जेबी सैनी, छोटेलाल सैनी, पालिका कर्मचारी रोशनलाल, रोहित, ओमप्रकाश, बिजेंद्र, राजेंद्र सिंह हरि सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


नपा प्रधान के पार्षद पति से चल रही है जेई की खींचतान
नगरपालिका के नए हाउस के बैठने के बाद से ही पालिका प्रधान रीना गर्ग और उसके पार्षद पति से कुछ अनबन चल रही थी। पालिका के कनिष्ठ अभियंता ने प्रधान के पार्षद पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर नगरपालिका कार्यालय में उसके हाथों से दस्तावेज छीनकर ले जाने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायत दी थी जिस पर पुलिस ने पार्षद सुरेंद्र बंटी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व जाने से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया था। इसके बाद से प्रधान का पति भी कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ कार्रवाई में जुटा हुआ था। कनिष्ठ अभियंता का सस्पेंड होना इसी मामले को जोड़कर देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed