{"_id":"5b3fbc034f1c1b0e278b4f78","slug":"121530903555-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन के 134 केस पकड़े, 34 लाख 49 हजार रुपए का जुर्माना किया वसूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन के 134 केस पकड़े, 34 लाख 49 हजार रुपए का जुर्माना किया वसूल
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन रोकने के लिए सप्ताह में एक बार करें औचक निरीक्षण : डीसी
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल की अध्यक्षता में अवैध खनन को रोकने के लिए शुक्रवार को उपायुक्त कैंप कार्यालय में जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक हुई। उपायुक्त ने बताया कि चालू वित्त वर्ष से गत माह के अंत 134 अवैध खनन के केस पकड़े गए। जिनसे 34 लाख 49 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। बैठक में डीसी ने नोडल अधिकारी एवं एसडीएम महेंद्रगढ़ को सप्ताह में औचक निरीक्षण अवश्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान किसी भी विभाग से सहायता की आवश्यकता हो तो अपने स्तर पर लें। आकस्मिक निरीक्षण निरंतर होता रहना चाहिए, जिससे अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों में भयावह की स्थिति बनी रहे। इसके अलावा पुलिस विभाग से किसी भी प्रकार की सहायता के लिए पुलिस अधीक्षक से संपर्क करें।
उन्होंने पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए भी कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए। डीएमफ बारे में आगामी प्रपोजल बनाने के भी निर्देश दिए, जिससे शिव धाम नवीकरण योजना के तहत कार्य किया जा सके। बैठक में जिला वन अधिकारी की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत करवाने को कहा। इसके अलावा अरावली वन क्षेत्र में आने वाली पहाड़ियों में हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके एसडीएम महेंद्रगढ़ उत्तम सिंह, एसडीएम नारनौल जगदीश शर्मा, जिला खनन अधिकारी वासुदेव यादव, खनन निरीक्षक राजेश कुमार, पर्यावरण विभाग से एसडीओ रवींद्र कुमार, वन मंडल अधिकारी रजनीश कुमार आदि मौजूद रहे।