फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   प्रशासन ने शहर में अवैध तीन सौ दुकानों को किया ध्वस्त

प्रशासन ने शहर में अवैध तीन सौ दुकानों को किया ध्वस्त

Fri, 06 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने शहर में अवैध तीन सौ दुकानों को किया ध्वस्त
जिला प्रशासन ने शहर में अवैध तीन सौ दुकानों को किया ढहाया, विरोध कर रहे दुकानदारों को पुलिस ने खदेड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर के इतिहास में जिला प्रशासन द्वारा वीरवार को शहर में अतिक्रमण हटाने का महाअभियान चलाया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे से शुरू हुआ अभियान शाम को पांच बजे तक चला। जिसमें करीब 300 पक्का अतिक्रमण की हुई दुकानों को जमींदोज कर दिया। शहर के अनेक लोगों ने जहां इस अभियान की सराहाना की। वहीं व्यापारियों ने अभियान का विरोध किया। इस दौरान व्यापारियों व पुलिस के बीच कई बार झड़प भी हुई। एक व्यापारी ने तो छत पर चढ़कर आत्महत्या करने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे उतार लिया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को सामान निकालने का मौका नहीं दिए जाने पर कई दुकानदार इसका विरोध जताते हुए अपनी दुकानों से बाहर नहीं निकले। जिन्हें दुकानों के बाहर निकालने के लिए पुलिस बल को हलका बल प्रयोग करना पड़ा।
शहर में नागरिक अस्पताल की ओर जाने वाले रास्ते की लोहा मंडी में अतिक्रमण को लेकर सबसे बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान से पूर्व जिला प्रशासन द्वारा शहर के दुकानदारों को कई बार दुकानों के बाहर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की चेतावनी दी थी। लेकिन दुकानदार हर बार की तरह इस बार भी प्रशासन की चेतावनी को केवल ही चेतावनी समझ बैठे। जिसका खामियाजा दुकानदारों को वीरवार को प्रशासन की ओर से एसडीएम जगदीश शर्मा व डीएसपी महेश कुमार की अगुवाई में शहर में चलाए गए अतिक्रमण के दौरान भुगतना पड़ा।
विज्ञापन


विरोध कर रहे दुकानदारों को पुलिस ने खदेड़ा
अभियान के दौरान प्रशासन ने किसी भी दुकानदार की नहीं सुनी और न ही दुकानों में रखा सामान निकालने का समय दिया है। इसकी वजह से दुकानदारों, पुलिस व अतिक्रमण हटा रही टीम के बीच कई बार झड़प हुई। विरोध कर रहे व्यापारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस को हलका बल भी प्रयोग करना पड़ा। वहीं पुलिस व प्रशासन की इस कार्रवाई से गुस्साए दुकानदारों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। लेकिन प्रशासन ने किसी भी दुकानदार की नहीं सुनी और अतिक्रमण की कार्रवाई को चालू रखा। प्रशासनिक अधिकारियों की इस कार्रवाई से नई मंडी में अफरा-तफरी मच गई। लोहा मंडी प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई की सूचना जैसे शहर के अन्य दुकानदारों के पास पहुंची तो उन्होंने ने भी दुकानों के बाहर रखे सामान को समेटना शुरू कर दिया। एसडीएम व डीएसपी की अगुवाई में लोहा मंडी व शहर के अन्य हिस्सों में चलाए गए इस अभियान के दौरान टीम ने बिना किसी भेदभाव के अवैध अतिक्रमण को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने एसडीएम को दी बदली करवाने की धमकी
अग्रसेन चौक से नागरिक अस्पताल के दूसरे द्वार तक चलाए गए अभियान के दौरान प्रशासन ने व्यापारियों द्वारा दशकों पूर्व किए गए अवैध अतिक्रमण को ढहाना शुरू किया तो अफरा-तफरी मच गई। वहीं इस दौरान कुछ व्यापारियों ने अपनी पहुंच की धौंस दिखाते हुए इस कार्रवाई के लिए एसडीएम को बदली करवाने की धमकी दे डाली। इस दौरान व्यापारी नेताओं ने भी दूरी बनाई रखी। केवल एक व्यापारी नेता जेसीबी मशीन के आगे लेटकर विरोध करना चाहा, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के सामने किसी की नहीं चली और विरोध करने वालों को पुलिस बल की सहायता से उन्हें एक तरफ करके अपना अभियान जारी रखा।

बिना नोटिस जारी किए अतिक्रमण हटाने पर जताई आपत्ति
व्यापारियों ने प्रशासन पर बिना कोई नोटिस दिए ही अतिक्रमण कार्रवाई करने पर आपत्ति जताई है। व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन को इस प्रकार की कार्रवाई से पूर्व उन्हें नोटिस जारी करने चाहिए थे, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई नोटिस जारी नहीं किया गया। जोकि सरासर गलत व नियमों के विरुद्ध है।


शहरवासियों की मांग पर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। इस दौरान सभी प्रकार के कच्चे व पक्के अवैध निर्माण का हटाया गया है। साथ ही दुकानदारों को भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई है।
-जगदीश शर्मा, एसडीएम नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed