{"_id":"5af1f26e4f1c1b86098b909e","slug":"121525805678-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिनों में 384 में से लगाए सिर्फ 184 पोल, कई गांवों में अभी भी नहीं आ रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिनों में 384 में से लगाए सिर्फ 184 पोल, कई गांवों में अभी भी नहीं आ रही बिजली
Updated Wed, 09 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात दिनों में 384 में से लगाए सिर्फ 184 पोल, कई गांवों में अभी भी नहीं आ रही बिजली
महेंद्रगढ़। पिछले एक सप्ताह आए अंधड़ से महेंद्रगढ़ सब डिवीजन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में 384 खंभेे टूट गए थे। लेकिन विभाग ने अभी तक सिर्फ 125 पोल ही लगाए हैं जिसकी वजह से कई गांवों की बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है। बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव कोथल खुर्द के ग्रामीणों ने मंगलवार को एक्सईएन बुधराम पंवार को ज्ञापन सौंपकर बिजली सप्लाई चालू करने की मांग की है।
ग्रामीण सुरेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, छाजुराम, संजय, हरिकिशन, अनिल कुमार, हवा सिंह, सत्यवीर सिंह, बुधराम, सत्यवीर सिंह सुरेंद्र, मामचंद ने बताया कि 2 मई को अंधड़ आने से गांव का ट्रांसफार्मर एवं बिजली के दो पाले गिर गए थे। उन्होंने बताया कि पिपली वाले अड्डा से गांव तक की लाइन भी जगह-जगह से फाल्ट हो गई थी। इस संबंध में हमने मुंडिया खेड़ा फीडर के अधीन कार्यरत बिजली कर्मियों तथा फोरमैन, जेई से संपर्क किया। लगभग पांच-छह दिन की भागदौड़ में प्रयास के बाद 7 मई को 5 बजे तक लाइन को ट्यूबवेल चलाने लायक तैयार किया गया। 7 मई को रात साढे़ आठ बजे ट्यूबवेल को चलाया गया लेकिन एक घंटे के बाद आंधी आने के कारण लाइट फिर चली गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी दोपहर 12 बजे के लगभग लाइट आई जो लगभग 1 घंटे तक जिसमें भी 2 कट लगाए गए। उन्होंने कहा कि गांव में लगभग 7-8 दिन से पानी नहीं है। जिसके कारण पशुओं एवं आमजन को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कार्यकारी अभियंता से ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि शीघ्र ही गांव की लाइट ठीक करवाई जाए ।
एक्सईएन बुधराम पंवार ने बताया कि निगम ने पहले नहर, देवास जलघर की सप्लाई चालू की है। बहुत से गांव भी कवर कर लिए गए हैं। आज शाम तक कोथल खुर्द की सप्लाई बहाल करवा दी जाएगी।