{"_id":"59bcdd7b4f1c1b1d688b4e56","slug":"121505549691-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी में सस्ते किराए पर स्थापित होगी अस्थाई दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी में सस्ते किराए पर स्थापित होगी अस्थाई दुकानें
Updated Sat, 16 Sep 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जी मंडी में सस्ते किराए पर स्थापित होगी अस्थाई दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। विधायक डॉ. अभयसिंह यादव और मार्केट कमेटी के चेयरमैन जेपी सैनी ने शुक्रवार को नांगल चौधरी अनाज मंडी और सब्जी मंडी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की समस्या सुनने के बाद अस्थाई दुकानदारों को सस्ते किराए पर दुकान स्थापित करने की छूट दे दी।
विधायक डॉ. अभयसिंह यादव ने कहा कि नांगल चौधरी के आसपास 100 से अधिक गांव ढाणियां हैं। अधिकांश ग्रामीणों की आजीविका खेतीबाड़ी पर निर्भर है। उनकी सुविधा को लेकर करीब 30 साल पहले अनाज मंडी की आधारशिला रखी गई थी। बूथ खरीदने के बाद व्यापारियों ने लाखों की लागत से दुकानों का निर्माण करवा लिया। लेकिन, चारदीवारी के अभाव में व्यवसाय आरंभ नहीं हो सका। परेशान व्यापारियों ने हलका विधायक डॉ. अभयसिंह यादव को ज्ञापन सौंपकर मंडी का निर्माण पूरा कराने की गुहार लगाई थी। 28 मई 2016 को नांगल चौधरी में विकास रैली हुई। इसमें हलका विधायक ने सीएम को मंडी निर्माण के लिए मांग पत्र सौंपा। सीएम ने मौके पर पर करीब तीन करोड़ बजट स्वीकृत कर दिया। बजट मिलने के बाद विभाग ने चारदीवारी, फड़, टिन शेड, सड़क आदि का अधूरा निर्माण पूरा करवा दिया। किसानों की सुविधा के लिए रेस्ट हाउस का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही कर्मचारियों के आवास बनेंगे। इससे व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं का समाधान तत्परता पूर्वक हो सकेगा। विधायक ने कहा कि फुटपाथ पर बैठे दुकानदारों को भारी भरकम किराया अदायगी करना पड़ता है। बावजूद उन्हें डस्ट, सड़क जाम और अन्य अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ता है। अस्थाई दुकानदारों को सस्ते किराए ये दी जाएंगी। इसमें बिजली-पानी, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधा नि:शुल्क मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि रेहड़ी और अस्थाई दुकान मंडी में स्थापित होने के बाद शहर को अतिक्रमण से निजात मिलेगी। सड़कों पर जाम की समस्या नहीं रहेगी। इस मौके पर भाजपा नेता दयाराम यादव, व्यापार मंडल नांगल चौधरी के प्रधान मोतीलाल सेठ, प्रहलाद पहलवान, बिक्रम सिंह, पवन मित्तल, पुष्करमल, रमेश तंवर, रामकिशन सैनी, निहाल सिंह, अशोक आदि मौजूद थे।
मंडी में जल्द शुरू होगी सफाई प्रक्रिया
मार्केट कमेटी के चेयरमैन जेपी सैनी ने कहा कि व्यवसाय नहीं होने के कारण मंडी में कांग्रेस घास, कूड़ा और अन्य गंदगी पड़ी हुई है। इसकी सफाई प्रक्रिया 5-7 दिन में शुरू करवा दी जाएगी। उन्होंने रेस्ट हाउस निर्माण कर रहे कारिंदों को निर्धारित मापदंडानुसार सामग्री इस्तेमाल के निर्देश दिए। अस्थाई दुकानदारों को जल्द ही मंडी में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
चौकीदार की नियुक्ति के आदेश
इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि मंडी में चौकीदार नहीं है। इससे रात को दुकानों में चोरी का अंदेशा बना रहता है। पिछले दिनों खाद की दुकान से यूरिया के बैग चोरी हो चुके हैं। इसके बाद चेयरमैन ने जल्द ही चौकीदार उपलब्ध कराने आश्वासन दिया।