{"_id":"69f0f077d254d5ece6078c6d","slug":"120-patients-undergo-tb-test-in-village-chitlang-narnol-news-c-203-1-mgh1004-126036-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गांव चितलांग में 120 मरीजों ने करवाई टीबी की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गांव चितलांग में 120 मरीजों ने करवाई टीबी की जांच
Tue, 28 Apr 2026 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। ग्राम पंचायत चितलांग में मंगलवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक दिवसीय टीबी स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। उप स्वास्थ्य केंद्र देवास के सहयोग से लगे इस शिविर में 120 से अधिक ग्रामीणों ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।
स्वास्थ्य कर्मचारी सतीश खैरवाल ने बताया कि शिविर में 14 वर्ष से अधिक आयु के 120 मरीजों की शुगर, ब्लड प्रेशर, लंबाई एवं वजन की जांच की गई। जांच के दौरान 11 टीबी के संदिग्ध मरीज मिलने पर उनके बलगम के नमूने लेकर कनीना लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।
शिविर में उप स्वास्थ्य केंद्र देवास से डॉ. हिमांशु, स्वास्थ्य कार्यकर्ता सतीश खैरवाल, रोशनी, शर्मीला, आशा वर्कर पूजा, सरोज तथा सीएचसी कनीना से एसटीएस पवन कुमार ने ग्रामीणों की जांच की गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, लेकिन समय पर पहचान और छह महीने के नियमित उपचार से यह पूरी तरह ठीक हो जाती है। सरकार द्वारा टीबी मरीजों को निशुल्क दवा के साथ पोषण के लिए एक हजार रुपये प्रतिमाह की राशि सीधे बैंक खाते में दी जाती है।