फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   12 mm rain increased the coolness, air quality also improved, chances of rain even today

Mahendragarh-Narnaul News: 12 एमएम बारिश ने बढ़ाई ठंडक, वायु गुणवत्ता में भी हुआ सुधार, आज भी बारिश के आसार

Wed, 18 Oct 2023 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 18 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
12 mm rain increased the coolness, air quality also improved, chances of rain even today
सतनाली में अंडर पास में भरा बा​रिश का पानी।

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। ठंडी हवा के साथ मंगलवार को तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहा। अधिकतम तापमान में 10 डिग्री व न्यूनतम में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हल्की बारिश से वायु की गुणवत्ता में भी काफी सुधार हुआ। एक्यूआई 127 से गिरकर 108 पर पहुंच गया।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। ठंडी हवा के कारण दिनभर मौसम भी सुहाना रहा। 12 एमएम बारिश से किसानों के सपने भी धरे रह गए। इस समय किसान भी रबी सीजन की प्रमुख फसल सरसों की बिजाई के लिए खेतों की तैयारी में जुटे हुए हैं। वीरवार से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि हल्की बारिश के कारण सतनाली क्षेत्र के रेलवे अंडरपास में जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं तीनों मंडियों से बाजरे का उठान पूरा होने से जिम्मेदारों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ के मौसम प्रेक्षक अर्जुन ने बताया कि 18 अक्तूबर को आंशिक बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश की आशंका है। 22 अक्तूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। 6 से 10 किलोमीटर की गति से हवा चलेगी। साथ ही न्यूनतम व अधिकतम तापमान में भी गिरावट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed