{"_id":"5c9bc45fbdec2213e43a5230","slug":"11553712223-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहवीं के अकाउंटेंसी के पेपर में एक नकलची पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारहवीं के अकाउंटेंसी के पेपर में एक नकलची पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना/महेंद्रगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से आयोजित परीक्षाओं में नकलचियों पर रोक नहीं लग पा रही। बुधवार को 12वीं का अकाउंटेंसी का पेपर था, जिसमें 14 केंद्रों पर करीब 1500 विद्यार्थियों ने पेपर दिया। जांच के दौरान एसडीएम की फ्लाइंग ने एक नकलची पकड़ा ।
बुधवार को आयोजित कला संकाय में लोक प्रशासन तथा वाणिज्य संकाय में अकाउंटेंसी की 12वीं कक्षा की परीक्षा थी। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में बाहरी तत्वों का जमावड़ा रहा। शरारती युवक नकल डालने के अलावा सुरक्षा कर्मियों को गालियां देने से भी नहीं चूक रहे थे। केंद्र में दरवाजे-खिड़कियों के पास पर्चियां पड़ी हुई थी। आलम ये रहा कि परीक्षा केंद्र के पिछले दरवाजे पर लगा ताला शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। इस मामले में केंद्र के मुखिया की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। ताला तोडने से नकल रहित दावों का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। बाद में केंद्र में पहुंची पुलिस ने एक युवक को काबू भी किया। पुलिस की इस कार्रवाई से असामाजिक तत्व वहां से खिसक गए। एसडीएम अभिषेक मीणा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बवानिया, बेवल, भोजावास तथा दोंगड़ा अहीर केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षक स्टाफ व पंचायत प्रतिनिधियों को नकल रहित परीक्षा कराने की हिदायत दी। जांच करते हुए सुपरवाईजरों को पूरी निष्ठा के ड्यूटी करने को कहा।
भोजावास परीक्षा केंद्र में केंद्र अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि यहां पर 147 परीक्षार्थियों ने रसायन विज्ञान तथा आठ ने अकाउंटेंसी विषय की परीक्षा दी। कनीना के परीक्षा केंद्र में केंद्र अधीक्षक प्रवीन शर्मा ने बताया कि 114 विद्यार्थियों ने रसायन विज्ञान तथा चार विद्यार्थियों ने अकाउंटेंसी विषय की परीक्षा दी।