{"_id":"5c8949a3bdec221452749c33","slug":"11552501155-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरा गुवाड़ी मोहल्ला में गंदे पानी की आपूर्ति से डायरिया की चपेट में आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेरा गुवाड़ी मोहल्ला में गंदे पानी की आपूर्ति से डायरिया की चपेट में आए लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। मोहल्ला शेरागुवाड़ी में मोहनलाल मंदिर के पास के लोग पिछले 20-25 दिनों से दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। लोग जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायत पर विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। आलम यह है कि मोहल्ले के करीब आठ लोग डायरिया की चपेट में आ चुके हैं। जबकि अन्य लोग बीमारी से बचाव के लिए पानी के कैंपर और टैंकर खरीदने को मजबूर हैं।
मोहल्ला निवासी अजय गोयल, अशोक, सतीश कुमार, भगत सिंह, सुरेश कुमार, रविंद्र गोयल, नितिन कुमार सहित कई लोगों ने बताया कि 20-25 दिन से मोहल्ले में बदबूदार एवं गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। आपूर्ति होने वाला पानी पीने केे योग्य नहीं है। विभाग के जूनियर इंजीनियर, एसडीओ को कई बार इस बारे में शिकायत दी जा चुकी है। बावजूद इसके समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। इन लोगों ने बताया विभाग को बाकायदा लिखित में भी शिकायत दी गई है। यहां तक कि पानी को बोतल में भर कर जेई और एसडीओ को दिखाया गया था। इसके बावजूद विभाग समस्या के प्रति गंभीर नहीं है। इन लोगों ने कहा कि दूषित पानी पीने के कारण लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। विभाग का कोई भी अधिकारी एक्शन लेने को तैयार नहीं। पानी की आपूर्ति में सुधार नहीं किया तो पूरा मोहल्ला बीमारी की चपेट में आ जाएगा।
20 दिन से ज्यादा गंदा पानी आ रहा है। इस बारे में जेई से एसडीओ तक सभी को शिकायत कर चुके हैं। कोई अधिकारी मदद नहीं कर रहा। रोजाना रुपये खर्च कर पानी का कैंपर मंगवा रहे हैं।
विज्ञापन
- अमित कुमार, शेरा गुवाड़ी मोहल्ला निवासी।
पूरे मोहल्ले में गंदा पानी आ रहा है। गंदे पानी के कारण घर के लोग बीमार पड़ रहे हैं। प्रशासन को कई बार मौखिक और लिखित शिकायत दे चुके हैं। कर्मचारी भी मौके पर आए थे। अब तक समाधान नहीं हुआ।
- मंजू, शेरा गुवाड़ी मोहल्ला निवासी।
मैं हार्ट की मरीज हूं। रोजाना दवाई लेनी पड़ती हैं। पानी इतना गंदा आ रहा है कि उसे किसी काम में नहीं ले पा रहे। परिवार में कोई बीमार न हो जाए इस डर से टैंकर के पानी उपयोग कर रहे हैं।
- भगवती, शेरा गुवाड़ी मोहल्ला निवासी।
मेरे घर में तीन छोटे बच्चे हैं। तीनों उल्टी दस्त से बीमार हैं। पहले भी गंदा पानी आता था। रोजाना 300 रुपये पानी के टैंकर पर खर्च करने पड़ रहे हैं। घर में मेरे पति अकेले कमाने वाले हैं। अब पानी पर इतना खर्च करेंगे तो घर खर्च कैसे चलेगा।
- संतोष, शेरा गुवाड़ी मोहल्ला निवासी।
वर्जन
पिछले एक सप्ताह से यह समस्या हमारे संज्ञान में है। कहीं किसी का कनेक्शन लीकेज के कारण सीवर का पानी मिक्स हो रहा है। बुधवार को भी कुुछ कनेक्शन हटाए हैं। जल्द ही समाधान करेंगे।
- दीपक यादव, जूनियर इंजीनियर, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी।
वर्जन
मोहल्ले के लोगों ने इस बारे में बताया था। मैंने इस बारे में पब्लिक हेल्थ के एसडीओ से बातचीत की थी। उन्होंने मौके पर कर्मचारी भी भेजे थे। समाधान कराने के लिए काम कर रहे हैं। अभी लीकेज का प्वाइंट नहीं मिल पाया है।
- रमेश बोहरा, उपप्रधान, नगर पालिका महेंद्रगढ़।