फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नारनौल को सक्षम ब्लॉक बनाने में जिला शिक्षा विभाग जुट गया

नारनौल को सक्षम ब्लॉक बनाने में जिला शिक्षा विभाग जुट गया

Tue, 23 Oct 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
नारनौल को सक्षम ब्लॉक बनाने में जिला शिक्षा विभाग जुट गया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। शिक्षा विभाग ने सक्षम ब्लॉक का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें नारनौल सक्षम ब्लॉक बनने में पिछड़ गया है। जिला शिक्षा विभाग दोबारा नारनौल को सक्षम ब्लॉक बनाने की तैयारियों में जुट गया है।
बता दें कि विभाग ने सितंबर में प्रदेश स्तर पर सक्षम ब्लॉक को लेकर थर्ड पार्टी असेसमेंट कराया था। इसमें महेंद्रगढ़ जिले से नारनौल ब्लॉक भी शामिल था। जारी परिणाम में प्रदेश में सोनीपत के खरखौदा, रोहतक के सांपला और पानीपत के पानीपत ब्लॉक को सक्षम ब्लॉक घोषित किया गया है। जबकि नारनौल नियर सक्षम रहा है।
विज्ञापन

डीईओ मुकेश लावडिया ने बताया कि जिले में कनीना, महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी व अटेली ब्लॉक पहले ही सक्षम ब्लॉक बन चुके हैं। नारनौल ब्लॉक को सक्षम बनाने के लिए दोबारा तैयारी कराई जाएंगी। इसके लिए जल्द टीचरों के लिए वर्कशॉप लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसमें तीसरी, पांचवीं और सातवीं कक्षा के बच्चों की परीक्षा होगी। 80 प्रतिशत बच्चों के 80 प्रतिशत अंक आने पर सक्षम ब्लॉक घोषित किया जाएगा। सक्षम ब्लॉक को लेकर सभी को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी में कमजोर
सक्षम ब्लॉक घोषित करने के लिए विभाग निजी कंपनी के जरिए थर्ड पार्टी असेसमेंट कराता है। इसमें कक्षा तीसरी, पांचवीं और सातवीं के बच्चों का हिंदी और गणित की परीक्षा होती है। नारनौल ब्लॉक में कक्षा तीन के बच्चों का हिंदी और गणित में खराब प्रदर्शन रहा। दूसरी ओर कक्षा पांच में हिंदी में तय मानक से एक अंक पीछे रह गए। कक्षा सात में गणित विषय में बच्चों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। सक्षम के लिए जरूरी है कि 80 प्रतिशत बच्चों के 80 प्रतिशत अंक आने पर पर ही सक्षम ब्लॉक घोषित किया जाएगा।

सक्षम ब्लॉक में नारनौल का रिजल्ट
कक्षा तीन : हिंदी- 68 फीसदी और गणित- 62 फीसदी
कक्षा पांच : हिंदी- 79 फीसदी और गणित- 88 फीसदी
कक्षा सात : हिंदी- 86 फीसदी और गणित- 72 फीसदी
वर्जन
सक्षम ब्लॉक के लिए दोबारा नारनौल ब्लॉक का नाम भेजा गया है। टीचरों को कक्षा तीन के बच्चों पर अधिक ध्यान देने के लिए कहा गया है। जल्द ही टीचरों के साथ बैठक की जाएगी।

- मुकेश कुमार, डीईओ।
वर्जन
सक्षम ब्लॉक का रिजल्ट आ गया है। इसमें नारनौल ब्लॉक नियर बाई सक्षम रहा है और सक्षम बनाने के लिए दोबारा से काम किया जाएगा। उम्मीद है कि नारनौल इस बार समक्ष ब्लॉक बन जाएगा।
- हिमांशु गुुप्ता, सीएमजीजीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed