फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही प्रदेश की जनता: मेजर जनरल रणवीर

मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही प्रदेश की जनता: मेजर जनरल रणवीर

Sat, 07 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही प्रदेश की जनता: मेजर जनरल रणवीर
मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही प्रदेश की जनता: मेजर जनरल रणवीर
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ (सतनाली मंडी)। आम आदमी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हरियाणा जोड़ो अभियान के तहत भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा अध्यक्ष और संगठन मंत्री मेजर जनरल रणवीर यादव के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों ने गांव नांगलमाला, डिगरोता, नावां, बीरसिंह बास, नंगला और जवाहरनगर गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान मेजर जनरल रणवीर यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए तरस रही है।

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी है। वहीं, सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और संसाधनों की कमी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था भी ठीक नहीं हैं। न तो स्कूलों में बच्चे सुरक्षित हैं और न ही घरों में महिलाएं। अपराधी सरेआम जनता को प्रताड़ित करने से नहीं हिचकिचाते और प्रशासन सबकुछ जानकर भी अनजान बना रहता है। प्रदेश में विभिन्न महकमों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आए दिन हड़ताल पर रहते हैं तो आमजन बिजली-पानी व स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करवाने के लिए सड़क पर उतर कर धरना-प्रदर्शन को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा बनने के बाद प्रदेश में जितनी भी सरकारें आई, उन्होंने जिले की जनता को गुमराह करके वोट बटोरने का काम किया। उन्होंने कहा कि जनता ने आम आदमी पार्टी को हरियाणा में भी मौका दिया तो प्रदेश का आम आदमी खुशहाल होगा, युवाओं के लिए उनकी क्षमतानुसार रोजगार के अवसर मिलेंगे। सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा मिलेगी और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ कर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जाएगी। किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कैप्टन सूबेसिंह डालनवास ने कहा कि प्रदेश का किसान खाद, बीज, पानी और बिजली की कमी से परेशान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने मौका दिया तो प्रदेश के किसानों को उनकी फसल की उचित कीमत मिलेगी, किसान, आमजन खुशहाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed