फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   चार करोड़ रुपये की लागत से दस मेगावाट का बनाया जाएगा नया पावर हाऊस

चार करोड़ रुपये की लागत से दस मेगावाट का बनाया जाएगा नया पावर हाऊस

Thu, 05 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
चार करोड़ रुपये की लागत से दस मेगावाट का बनाया जाएगा नया पावर हाऊस
चार करोड़ की लागत से बनेगा नया सब स्टेशन, बार-बार फाल्ट की समस्या होगी दूर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। सब डिविजन महेंद्रगढ़ द्वारा जल्द ही डाइट के पास सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा। चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला दस मेगावाट सब स्टेशन का कार्य दिसंबर तक पूरे होने की उम्मीद है। यह प्रोजेक्ट केंद्र सरकार की इंटीग्रेेटिड पॉवर डेवलपमेंट स्कीम (आईपीडीएस) के तहत बनाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य शहर में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाना है। इस सब स्टेशन से आधे शहर को जोड़ा जाएगा। इस सब स्टेशन बनने के बाद शहर में बार-बार लगने वाले कटों से निजात मिलेगी। इसके कार्य के लिए टेंडर तथा जमीन चिह्नित कर ली गई है। सब स्टेशन में स्विच रूम, 11 किलोवाट का पैनल, एक ग्रिड, पॉवर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में सब डिविजन महेंद्रगढ़ ने शहर को सिटी 1, सिटी 2 तथा सिटी 3 यूनिट में बांटा हुआ है। पूरे शहर में लगभग 9779 बिजली कनेक्शन हैं। इसमें सिटी 1 और 2 के कनेक्शन काट कर इस सब स्टेशन से जोड़े जाएंगे। इसके अतिरिक्त सिटी 4 और सिटी 5 के नाम यूनिट बनाई जाएंगी। इसके अलावा वाटर सप्लाई, एपी, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी इसी सब स्टेशन से जोड़े जाएंगे। दिन प्रतिदिन शहर बढ़ता जा रहा है। जिससे बिजली की लाइनें भी बड़ी होती जा रही है। लाइनें बड़ी होने के कारण शहर में फाल्ट बढ़ रहे हैं। इस सब स्टेशन के बन जाने से फाल्ट कम हो जाएंगे। फाल्ट को ढूढ़ने में भी दिक्कत नहीं आएगी। इससे न केवल लाइन लोस कम होगा बल्कि वोल्टेज की समस्या भी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


वर्तमान में ये है हालत
महेंद्रगढ़ शहर में एक सप्ताह के अंदर सिटी 2 की सप्लाई दो तीन बार 15 घंटे बाधित रही है। यही हाल सिटी 1 का रहा है। एक बार फाल्ट आने के बाद बिजली निगम के कर्मचारियों को पांच छह घंटे ढूंढने में लगा देते हैं। उसके बाद इतनी ही घंटे ठीक करने में लगा देते हैं। इस पर एक फाल्ट को ठीक करने में आठ से दस घंटे का समय लग जाता है। तब तक उस क्षेत्र बिजली गुल रहती है और लोग परेशान होते हैं। दिन में कम से कम दो से तीन बार तो सब स्टेशन की लाइन काटनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाइट के पास चार करोड़ रुपये से सब स्टेशन बनाया जाएगा। इस पर जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा। सब स्टेशन का कार्य दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
-एएस यादव, एचडीएम, एक्सईएन कार्यालय महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed