{"_id":"5a1882d14f1c1b3c3d8b99d1","slug":"11511555793-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते को ठीक करवाने की मांग को लेकर ट्रकों को रोक कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते को ठीक करवाने की मांग को लेकर ट्रकों को रोक कर जताया विरोध
Updated Sat, 25 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ता खराब होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
मंडी अटेली। गांव गणियार से बौचड़िया को जाने वाला कच्चा मार्ग खराब होने पर गणियार के ग्रामीणों ने शुक्रवार को ट्रकों को रुकवा कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों को कहना था कि एलएंडटी कंपनी के बड़े वाहन चलने से खराब हुए रास्ते को ठीक अतिशीघ्र ठीक करवाया जाए।
गणियार की सरपंच बीना देवी के पति अरविंद यादव, पूर्व सरपंच श्योनाराण, नम्बरदार ईश्वर सिंह, चेतन देव, रविंद पहलवान, रविदत्त आदि ने बताया कि कंपनी के बड़े वाहनों के चलने के कारण मार्ग बिल्कुल खराब हो गया है। जिसकी वजह से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। पहले भी रास्ते के खराब होने पर कंपनी ने रास्ते को ठीक करवाने का भरोसा दिया था। रास्ते को कुछ ही दूरी को ठीक किया गया है। लेकिन अब मार्ग से किसानों को आना जाना काफी दुश्वार हो गया है। वही कंपनी को मैनेजर सुरेश मोरिया ने बताया कि यह रास्ता आम पब्लिक है कंपनी भी आम आदमी के लिए रेलवे का कॉरिडोर तैयार कर रही है। ग्रामीणों को धैर्य बनाये रखना चाहिए। रास्ता ज्यादा खराब होने पर ठीक किया जाता रहा है और भविष्य में भी ठीक किया जाएगा।