{"_id":"59bac05f4f1c1b91688b4992","slug":"11505411167-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। स्वर्णकार संघ की बैठक वीरवार को भगवानदास काम्पलेक्स में प्रधान लक्खीराम सोनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 8 अक्तूबर को अजमीढ महाराज की जयंती यादव धर्मशाला में धूमधाम से मनाया जाने की रणनीति बनाई।
इस दौरान सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में स्वर्णकार समाज के होनहार बच्चे दसवीं, बारहवीं व स्नात्तकोत्तर प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रधान ने कहा कि जो भी स्वर्णकार समाज से जुडे़ हुए लोग सरपंच, बीडीसी मेम्बर, जिला पार्षद, हल्का और जिला स्तर पर किसी भी राजनैतिक दल से संपर्क रखते हैं उनको सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा होंगे। अध्यक्षता सांसद चौधरी धर्मबीर करेंगे। बैठक में उप प्रधान कैलाशचंद, तेजा सिह, सचिव कैलाश चंद्र, कोषाध्यक्ष रवि कुमार, प्रवक्ता राजेश डालनवास, रमेश बोहरा, राजेंद्र नम्बरदार झगड़ोली, तुलसीराम कनीना, महेश सोनी, विष्णु सोनी आदि लोग मौजूद रहे।