{"_id":"59a4614f4f1c1bba018b45ca","slug":"11503945039-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांगिड़ समाज के लोगों ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांगिड़ समाज के लोगों ने की बैठक
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
जांगिड़ समाज के लोगों ने की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। रेवाड़ी में तीन सितंबर को होने वाले प्रदेश स्तरीय अभिनंदन समारोह में जांगिड़ समाज के लोग भाग लेंगे। इसके लिए अटेली में सोमवार को बैठक हुई। राष्ट्रीय महामंत्री शिवचंद्र जांगिड़ ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना के उपलक्ष्य में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सम्मान में यह कार्यक्रम हो रहा है। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि पुराने एसडीएम कोर्ट गढ़ी बोलनी रोड रेवाड़ी में शाम तीन बजे होने वाले कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लें। इस कार्यक्रम को लेकर जांगिड़ समाज के प्रदेश अध्यक्ष डा. शेरसिंह जांगिड़ ने कस्बे में पहुंचकर जांगिड़ धर्मशाला में बैठक की। इसमें उन्होंने कार्यक्रम के बारे में समाज को बताया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यासागर, पूर्व न्यायाधीश सीताराम, डॉ. आरके जांगड़ा, सुनील तोबड़ा, बाबूलाल, रमेश पृथ्वीपुरा, राजेश तिगरा आदि उपस्थित थे।