{"_id":"59a2f74f4f1c1b8c6b8b479d","slug":"11503852367-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए किया भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए किया भूमि पूजन
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए किया भूमि पूजन
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। आगामी नवरात्र को लेकर चल रही तैयारियों में टाइगर क्लब ने रविवार सुबह 7.15 बजे महोत्सव स्थल पुरानी कचहरी मैदान में भूमि पूजन कर महोत्सव के लिए मातारानी को निमंत्रण दिया।
14वें विशाल दुर्गा पूजा महोत्सव के मुख्य यजमान अमित वाधवा और पूनम वाधवा सहित टाइगर क्लब के अन्य यजमान सदस्यों ने भूमि पूजन किया। आचार्य नवीन शास्त्री और नारायण शास्त्री ने पूजा कर मातारानी को मनाया। क्लब के प्रधान राकेश यादव ने बताया कि 21 सितंबर से नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं। यह 29 सितंबर तक चलेंगे। इस दौरान टाइगर क्लब 14वें दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन कर रहा है। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। इस अवसर पर टाइगर क्लब के सदस्य राजेश लखेरा, जयप्रकाश अग्रवाल, नितिन चौधरी एडवोकेट, विनोद शर्मा, संदीप शुक्ला, संजय सैनी, मुकेश वालिया, विनय भार्गव, संजय सराय, शिवचरण चौहान, होशियार लखेरा, गजेंद्र सोनी, कमल राव, प्रमोद सैनी, सुशील चौटाला, कैलाश चंद, गजेंद्र नंबरदार, आशीष यादव आदि उपस्थित रहे।