फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ‘लोगों का भला कर रही रामचरित मानस’

‘लोगों का भला कर रही रामचरित मानस’

Sun, 30 Jul 2017 11:48 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
‘लोगों का भला कर रही रामचरित मानस’
‘लोगों का भला कर रही रामचरित मानस’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर के प्राचीन मोडावाल मंदिर में गोस्वामी तुलसीदास की 520वीं जयंती धूमधाम से मनाई। तुलसी जयंती श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल और श्री संकट मोचन संकीर्तन मंडल के संयुक्त तत्वावधान में मनाई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरित मानस लोगों का भला कर रही है।

गोस्वामी तुलसीदास जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आचार्य देवदत्त शास्त्री ने कहा कि भारत की भूमि कर्मभूमि है। यहां भगवान सहित अनेक महापुरुषों ने जन्म लिया। इनमेें गोस्वामी तुलसीदास भी थे। उनकी लिखी रामचरित मानस लोगों का कल्याण कर रही है। उन्होंने कहा कि राम नाम की बड़ी महिमा है और जिस पर इस नाम की कृपा हो जाती है, उसका जीवन सफल हो जाता है। उन्होंने कहा कि राम की कृपा तुलसीदास पर हुई तो उन्होंने रामचरित मानस लिख डाली। उन्होंने सत्संगति की महिमा पर प्रकाश डालते हुए व्याकरण को सीख कर शुद्ध उच्चारण पर बल दिया। चौधरी प्रभातीलाल ने कहा कि आज के युवाओं को तुलसीदास रचित रामचरित मानस से प्रेरणा लेने की बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि अब भक्ति का प्रारूप ही बदल गया। लोग रामायण को पढ़ते नहीं है। संरक्षक ज्ञानस्वरूप शर्मा ने बताया कि तुलसीदास 12 महीने गर्भ में रहे थे। जब वे पैदा हुए तो उनके पूरे 32 दांत थे। इसलिए उनका जीवन ही सबको चकित कर देने वाला था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शारदा संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य देवदत्त शास्त्री थे। अध्यक्षता चौ. प्रभातीलाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल के संरक्षक ज्ञानस्वरूप शर्मा मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल के प्रधान आचार्य पंडित क्रांति निर्मल शास्त्री ने किया। तुलसी जयंती समारोह को विवेक निर्मल, पंकज गौड़, संजय शर्मा तथा रामसिंह मधुर ने भी संबोधित किया। अंत सभी अतिथियों और मंडल के सदस्यों ने मोडावाला मंदिर में तुलसी जयंती पर पौधरोपण भी किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रवीण गुप्ता, नरेश तायल, गणेश सोनी, नरेश मित्तल, विनोद सर्राफ, सीताराम शर्मा, विकास अग्रवाल, दिनेश तथा संजय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed