फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   1126 vehicles checked during Night Domination, three vehicles impounded

नाइट डोमिनेशन के दौरान 1126 वाहनों की जांच, तीन वाहन इंपाउंड

Sun, 17 Apr 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
1126 vehicles checked during Night Domination, three vehicles impounded
नारनौल। पुलिस ने जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार की रात को नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। पुलिस ने वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच व पूछताछ करने के बाद ही आगे बढ़ने दिया। पुलिस द्वारा 1126 वाहनों की जांच की गई।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दादरी जिले की करीब 80 फीसदी फोर्स नाकेबंदी व गश्त में मौजूद रही। प्रत्येक थाना क्षेत्र के अनुसार अपराध की रोकथाम के लिए सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज, थानों व चौकियों में तैनात पुलिस फोर्स रात्रि गश्त, पैदल गश्त व नाकेबंदी में तैनात रहे। नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस द्वारा होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थानों की गहनता से जांच की गई। इस दौरान महिला पुलिस भी गश्त व नाकेबंदी के दौरान मौजूद रही।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा जिले में 33 स्थानों पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की गई। साथ ही 20 सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त की गई। नियमों के उल्लंघन पर 75 वाहनों का चालान किया गया। 3 वाहनों को इंपाउंड किया गया। दो व्यक्तियों पर अवैध शराब रखने पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 6 आरोपितों को गिरफ्तार कर देशी शराब की करीब 61 बोतलें बरामद की गईं। वहीं अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिससे एक अवैध देशी पिस्टल और एक रौंद बरामद किया गया। नशे का कारोबार करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिससे करीब 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने तथा वांछित अपराधियों की पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के अभियान चलाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed