फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   केजरीवाल नोटंकी का वायरस हरियाणा में न छोड़ें: रामबिलास शर्मा

केजरीवाल नोटंकी का वायरस हरियाणा में न छोड़ें: रामबिलास शर्मा

Tue, 23 Oct 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
केजरीवाल नोटंकी का वायरस हरियाणा में न छोड़ें: रामबिलास शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि केजरीवाल नौटंकी का वायरस हरियाणा में न छोड़ें। पंजाब में भी उन्होंने नाटक किया था। वहां की समझदार जनता ने नकार दिया।
उक्त बातें शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने सोमवार को डुलाना गांव में मीडिया से बातचीत करते हुए कही। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के हरियाणा आने के सवाल पर शिक्षामंत्री ने कहा कि केजरीवाल का हरियाणा में स्वागत है। केजरीवाल पहले दिल्ली को संभाल लें। उनके 21 मंत्री और विधायक अयोग्य होकर कोर्ट कचहरी में चक्कर लगा रहे हैं। राजनीति का मतलब नाटक नौटंकी नहीं होता। उन्होंने पंजाब में भी नाटक किया था। वहां की जनता ने केजरीवाल को नकार दिया। अब पंजाब में उनका सांग बिखर रहा है। वे दिल्ली वाला वायरस हरियाणा में न फैलाएं। दिल्ली वासियों ने उन्हें जो जिम्मेवारियां सौंपी हैं, उन्हें पूरी करें। केजरीवाल की नौटंकी हरियाणा में चलने वाली नहीं है। वैसे भी उन्हें झज्जर जिले के बेरी की बजाय अपने पैतृक गांव सिवानी आना चाहिए था, जहां पर उनकी ख्याति ‘पीली पंसेरी’ के नाम से है।
विज्ञापन


वार्ता के लिए सरकार के दरवाजे खुले
शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने हड़ताल कर्मचारियों को नसीहत देते हुए कहा कि कर्मचारियों और चुने हुए प्रतिनिधियों से सरकार बनती है। हड़ताली कर्मचारी भी सरकार का एक हिस्सा हैं। हमारा उद्देश्य जनता की सेवा करना है। कर्मचारी इस मुद्दे को जिद्द न बनाएं। न ही राजनीतिक लोगों के हाथों में खेलें। सरकार उनसे वार्ता को तैयार है। उनकी सभी जायज मांगे मानी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed