{"_id":"5b5e0fa34f1c1b572f8b7303","slug":"111532891043-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड 1 में दो वर्ष में हुए नाम मात्र कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड 1 में दो वर्ष में हुए नाम मात्र कार्य
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। शहर की नगरपालिका के गठन को दो वर्ष का समय बीतने के बाद भी वार्ड-1 विकास के रूप में पिछड़ा हुुआ है। वार्ड में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। पिछले दो वर्षों में नगरपालिका ने वार्ड में केवल लगभग सवा करोड़ रुपये रोड बनाने पर खर्च किए हैं। लेकिन अभी भी वार्ड के अंदर सड़क, स्ट्रीट लाइटें, सफाई और शौचालयों की समस्या बनी हुई है। रविवार को वार्ड 1 में अमर उजाला की टीम विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंची और वार्डवासियों से भी बातचीत की।
वार्ड-1 में नालियां कूड़े से अटी थीं, सड़केें टूटी हुई थी, शौचालय का अभाव का अभाव बना हुआ था। इस संबंध में वार्डवासियों ने बताया कि पार्षद डॉ. तरुण को वार्ड की समस्या को दूर करने के लिए वोट दिए थे। 1500 वोट वाले इस वार्ड के अंतर्गत छाजुपुरम कॉलोनी, फ्रेंडस कॉलोनी, मास्टर कॉलोनी, रेलवेे रोड आधा आदि आते हैं। वहीं, वार्ड पार्षद ने कहा कि वार्ड में कुछ रोड बनवा दिए हैं तो कुछ के टेंडर किए जा चुके हैं।
सड़कों का है बुराहाल
वार्ड एक में पिछले 3-4 वर्षों से सड़कें टूटी हुई हैं। रेलवे रोड से माजरा फाटक तक सड़क का बुरा हाल है। मार्ग में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। इसके अलावा मार्केट कमेटी गली का रोड, अनाज मंडी से एसडीएम निवास रोड की हालत भी खस्ता है। उक्त सड़कों की रोड़ियां उखड़कर हादसों को न्योता दे रही हैं।
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइटें पड़ी हैं खराब
वार्ड-1 में स्ट्रीट लाइटों भी बुराहाल है। गली मोहल्लों में लाइटें जलती है लेकिन मुख्य रास्त पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा है। वार्डवासियों का कहना है कि माजरा फाटक से लेकर ओवरब्रिज तक पिछली सरकार के सोडियम लाइटें लगाई गई थीं। लाइटों पर पालिका ने लाखों रुपये खर्च किए लेकिन रात के समय जलती एक भी नहीं। इसके अलावा अनाज मंडी के अंदर लगी हाईमास्ट लाइटों में से मात्र दो जलती हैं।
वार्ड में नहीं आती कूड़े की गाड़ी
वार्ड में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इतना ही नहीं एसडीएम निवास के सामने गंदगी पड़ी हुई है। रेलवे स्टेशन के पास, अनाज मंडी के गेट पर, अनाज मंडी के अंदर, मार्केट कमेटी कार्यालय की गली में गंदगी पड़ी हुई थी। इसके अलावा अनाज मंडी सहित अन्य स्थान की नालियां भी कूड़े से अटी हुई थीं।
सार्वजनिक शौचालयों का अभाव
वार्ड एक में सार्वजनिक शौचालय का अभाव है। शौचालय के अभाव में दुकानदार खुले में दीवारें साथ टॉयलेट करते हैं। मार्केट कमेटी वाली गली में धर्मशाला की दीवार पर जगह-जगह टॉयलेट करने से दुर्गंध फैली हुई है, जिससे वहां से निकलने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। आसपास अनाज मंडी में एक शौचालय बना हुआ है उसके भी ताला लगा रहता है।
दो वर्ष में ये हुए काम
वार्ड पार्षद डॉ. तरुण ने बताया कि 98 लाख रुपये का रेलवे रोड बनाया गया है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग की ओर से लाखों रुपये से रेलवे ओवर ब्रिज से रेलवे स्टेशन का रोड बनाया जा चुका है। मास्टर कॉलोनी में पांच-पांच लाख रुपये से दो सड़कें बनाई जा चुकी हैं। आठ से दस लाख रुपये से पेच वर्क का कार्य पूरा करवाया जा चुका है। इसके अलावा मास्टर कॉलोनी में 3 सड़कों तथा छाजुपुरम की दो सड़कों के टेंडर हो रखे हैं। उन पर भी काम शुरू हो जाएगा।
वार्ड की परेशानी जनता की जुबानी
वार्ड के बहुत से रोड पिछले तीन चार वर्ष से टूटे हुए हैं। नालियां कूड़ों से भरी रहती हैं। पार्षद से बहुत ज्यादा उम्मीद थी कि पढ़ा लिखा पार्षद चुना गया है। वार्ड में सुधार होगा। परंतु अभी तक वो उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए हैं।
- सुनील, दुकानदार।
वार्ड की स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैँ। अनाज मंडी की हाई मास्क लाइटें खराब पड़ी हैं। इसके अलावा वार्ड में शौचालय का भी अभाव है।
- जितेंद्र कुमार, वार्डवासी
वार्ड में गंदगी के ढेर रहते हैं। गंदगी की गाड़ियां भी पिछले कई दिनों से नहीं आ रही। एसडीएम निवासी को जाने वाला रोड पूरा टूटा हुआ है। नाली की सफाई रुटीन में नहीं होती।
- कोशल गर्ग, वार्डवासी।
अनाज मंडी का शौचलय बंद पड़ा रहता है। इससे व्यापारियों को परेशानी होती है तथा मंडी में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। स्वच्छता अभियान वार्ड में कहीं दिखाई नहीं दे रहा। सफाई कर्मचारी भी हफ्ते में एक बार ही आते हैं।
- विकास अग्रवाल, व्यापारी, अनाज मंडी।
वर्जन
अभी कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के ड्राइवर पर हड़ताल पर चल रहे हैं जिस कारण वार्ड में गाड़ी नहीं आ पा रही। स्ट्रीट लाइटों में बारिश के कारण टेक्निकल फाल्ट आ गया होगा, वो ठीक करवा दिया जाएगा। वार्ड में जो भी कमियां हैं उनको जल्द ही दुरुस्त करवा दिया जाएगा। जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है उस विश्वास पर वो खरा उतरेंगे।
- डॉ. तरुण यादव, पार्षद वार्ड-1