फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   किसी ने 20 तो किसी ने 30 साल से किया हुआ था कब्जा

किसी ने 20 तो किसी ने 30 साल से किया हुआ था कब्जा

Fri, 06 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
किसी ने 20 तो किसी ने 30 साल से किया हुआ था कब्जा
किसी ने 20 तो किसी ने 30 साल से किया हुआ था कब्जा
विज्ञापन

देवेंद्र यादव
नारनौल। शहर में वीरवार को चलाए गए महाअतिक्रमण हटाओ अभियान में प्रशासन ने 20 से 30 वर्ष पुरानी दुकानों को जमींदोज कर दिया। प्रशासन ने करीब ऐसी 200 दुकानों को बिल्कुल तोड़ दिया, जिन्होंने वर्षों से कब्जा जमाया हुआ था। वहीं इस कार्रवाई में करीब 100 दुकानें ऐसी भी टूट गई जो लीगल बताई जा रही हैं। मगर कार्रवाई के दौरान उनके प्रशासन ने न तो कागज देखे न ही कोर्ट के कोई आदेश। जिससे व्यापारियों में रोष भी है। वहीं इस अभियान से पूर्व लिखित रूप में प्रशासन ने किसी भी दुकानदार को नोटिस भी नहीं दिया।
शहर में वीरवार को चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान अपने आप में बहुत बड़ा अभियान रहा। इस अभियान में प्रशासन ने महावीर चौक पर बनी करीब 10 पक्की दुकानों को तोड़ा। इनमें ये सभी दुकानें ऐसी थी, जो करीब 30 साल से बनी हुई थी। मुख्य चौक पर बनी एक मिठाई की दुकान का बरामदा तो करीब 40 साल पुराना बताया जा रहा है। वहीं यहां पर कई लिगल दुकानें भी अतिक्रमण की भेंट में चढ़ गई। इनके अलावा पुलिस लाइन के मुख्य गेट पर बने वर्षों पुराने शहर व आसपास में अपने अलग स्वाद के लिए जाने जाने वाले छिप्पी ढाबे व उसके साथ लगते 10 खोखो को भी प्रशासन ने हटा दिया। लोहा मंडी में करीब 50 पक्की दुकानों को तोड़ा गया। जिन्होंने करीब दस साल से पक्का कब्जा कर दुकानों को दस फुट तक बढ़ाया हुआ था। ये सभी अवैध कब्जे की दुकानें थी। नई मंडी रोड पर भी इतनी ही पक्की अवैध दुकानों को हटाया गया। प्रशासन ने अस्पताल के सामने भी करीब 50 दुकानों को हटाया। जिन्होंने टीन शेड व अन्य सामान से कब्जा किया हुआ था। वहीं अस्पताल रोड पर किलारोड की ओर जाते समय भी पक्की दुकानों व कब्जों को हटाया।
विज्ञापन

-एंबुलेंस को नहीं मिलता था रास्ता, हो गई थी एक युवक की मौत
अतिक्रमण हटाने से पूर्व डीसी ने कई बार व्यापारियों को चेतावनी भी दी थी। उपायुक्त के पास शिकायत थी कि यहां लोहा मंडी में दुकानदारों द्वारा कब्जा होने के कारण एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिलता। जिससे एक युवक की मौत भी हो चुकी है। लोहा मंडी में शुरू किया गया यह अभियान बाद में शहर के अनेक हिस्सों में चला दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दुकानदार दुकान बंद कर भागे, शाम को ही बंद हो गई शहर की दुकानें
अतिक्रमण हटाओ अभियान का समाचार मिलते ही दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर भाग गए। जिसके कारण शहर के अधिकांश बाजार शाम छह बजे ही बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed